कानपुर के नौबस्ता में पानी पर महाभारत – जेठ-जेठानी ने देवर के परिवार को लाठी-डंडे से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- उत्तर प्रदेश में कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत में पानी को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया. कहां सनी के दौरान वि...
- कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली से पानी...
- मामला हंसपुरम के रमन विहार कॉलोनी का है। यहां किशन गुप्ता अपनी पत्नी भावना गुप्ता के साथ रहते हैं। इसी घर में उनके बड...
Kanpur Water Dispute News : उत्तर प्रदेश में कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत में पानी को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया. कहां सनी के दौरान विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि जेठ-जेठानी ने देवर के परिवार को लाठी-डंडे से जमकर पीटा, मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
Family Water Dispute: कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली से पानी के विवाद को लेकर जेठ और जेठानी ने अपने ही सगे देवर और देवरानी पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपित बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित दंपती की शिकायत पर नौबस्ता पुलिस ने आरोपित दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरी घटना ?
मामला हंसपुरम के रमन विहार कॉलोनी का है। यहां किशन गुप्ता अपनी पत्नी भावना गुप्ता के साथ रहते हैं। इसी घर में उनके बड़े भाई विपिन गुप्ता और भाभी सपना गुप्ता भी रहती हैं। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से संपत्ति और घरेलू विवाद चल रहा है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है।
पीड़िता भावना गुप्ता के अनुसार, बुधवार रात घर में बर्तन धोने के पानी को लेकर और बाथरूम इस्तेमाल को लेकर समस्या हुई। इसको लेकर भावना ने अपने जेठ विपिन से बात की। आरोप है कि बातचीत के दौरान विपिन और उसकी पत्नी सपना भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे।
जब भावना के पति किशन ने गाली देने का विरोध किया तो विपिन और सपना ने लाठी-डंडा उठा लिया और किशन की पिटाई शुरू कर दी। पति को पिटता देख भावना बचाने दौड़ी तो आरोपितों ने उसके बाल पकड़ लिए, जमीन पर गिराकर पीटा और घसीटते हुए घर के बाहर तक ले गए। इस हमले में पति-पत्नी दोनों को चोटें आई हैं।
जान से मारने की धमकी और मकान खाली करने का दबाव
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपित जेठ-जेठानी ने मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी दी और मकान खाली करने का दबाव बनाया। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार उन्हें घर से निकालने की कोशिश कर चुके हैं। इसी को लेकर पहले से कोर्ट में केस चल रहा है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और किसी ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना देकर नौबस्ता थाने में शिकायत दर्ज कराई।
CCTV फुटेज बना अहम सबूत
इस वारदात का सबसे अहम सबूत सीसीटीवी फुटेज है। घर के बाहर लगे कैमरे में पूरी मारपीट कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दो लोग एक महिला को बालों से खींच रहे हैं और लाठी-डंडे से पीट रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच में शामिल कर लिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
पुलिस क्या बोली ?
नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता भावना की तहरीर के आधार पर आरोपित विपिन गुप्ता और सपना गुप्ता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पहले से घरेलू हिंसा का मामला कोर्ट में चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर में बढ़ रहे पानी के विवाद
कानपुर में पानी को लेकर मारपीट की घटनाएं आम होती जा रही हैं। खासकर हंसपुरम, नौबस्ता, बर्रा जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में पानी की किल्लत के चलते आए दिन विवाद होते हैं। मामूली कहासुनी कई बार बड़े झगड़े में बदल जाती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के विवादों को आपसी बातचीत से सुलझाएं, कानून हाथ में न लें।