Raebareli News: रायबरेली में स्वास्थ्य की करतूत से शर्मसार हुई मानवता, महिला अस्पताल के बाहर जमीन पर तड़पती रही गर्भवती, डॉक्टर गायब, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
- Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने ...
- Raebareli News: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार भले ही करोड़ों रुपये खर्च कर रही हो, ले...
- मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार देर शाम की है। जायस नगर के मोहल्ला मुंशीगंज चौधराना निवासी प्रसूता गायत्री पत्...
Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। महिला अस्पताल के बाहर जमीन पर प्रसाद के लिए तड़पती रही गर्भवती, सड़क पर ही प्रसूता ने बच्चों को जन्म दिया, अर्जुन ने अस्पताल से डॉक्टर के गायब होने एवं उगाई का भी आरोप लगाया है, घटना का वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप गया.
घटना के समय के वीडियो एवं परिजन की बाइट
Raebareli News: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार भले ही करोड़ों रुपये खर्च कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी बेहद शर्मनाक है। रायबरेली जिले के जायस कस्बा स्थित महिला चिकित्सालय में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के बाहर जमीन पर ही बच्चे को जन्म दे दिया, क्योंकि अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर और स्टाफ नदारद थे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
अस्पताल के सामने प्रसव के समय का वीडियो
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार देर शाम की है। जायस नगर के मोहल्ला मुंशीगंज चौधराना निवासी प्रसूता गायत्री पत्नी रामू को प्रसव पीड़ा होने परिजन महिला चिकित्सालय जायस लेकर पहुंचे। आरोप है कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो वहां न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही कोई स्टाफ।
प्रसूता के साथ आई महिला सावित्री ने वीडियो में बताया कि वे काफी देर तक अस्पताल में डॉक्टर का इंतजार करते रहे। लेकिन कोई नहीं आया। इसी दौरान गायत्री की प्रसव पीड़ा और तेज हो गई और वह जमीन पर तड़पने लगी। मजबूरन साथ में आई महिलाओं ने ही चद्दर की आड़ करके अस्पताल परिसर में जमीन पर ही उसका प्रसव कराया। भगवान का शुक्र रहा कि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
प्रसव के बाद पैसे की डिमांड का आरोप
इससे भी ज्यादा शर्मनाक आरोप यह है कि जब महिलाओं ने जैसे-तैसे प्रसव करा दिया, तब अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और उल्टा पैसे की मांग करने लगा। वायरल वीडियो में महिलाएं अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और वसूली का आरोप लगाती हुई साफ सुनाई दे रही हैं। वीडियो में कुछ महिलाएं गर्भवती को घेरे खड़ी हैं और अपनी आपबीती बता रही हैं।
ड्यूटी पर थी डॉ. काजल साहू, फिर कहां गईं?
सूत्रों के अनुसार महिला अस्पताल जायस में डॉ. काजल साहू की तैनाती है और मंगलवार को उन्हीं की ड्यूटी थी। सवाल यह है कि ड्यूटी के दौरान वह अस्पताल से गायब कहां थीं? क्या उन्हें बिना किसी सूचना के अस्पताल छोड़ने की अनुमति है? इस घटना ने पूरे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक फुरसतगंज डॉ. एचपी यादव ने बताया कि महिला अस्पताल जायस में डॉ. काजल साहू तैनात हैं और मंगलवार को उनकी ही ड्यूटी थी। वह किस कारण अस्पताल में मौजूद नहीं थीं, इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर गुस्सा, लोग बोले- सबसे भ्रष्ट है ये अस्पताल
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जायस महिला अस्पताल में यह कोई पहली घटना नहीं है। यहां अक्सर डॉक्टर गायब रहते हैं और प्रसूताओं से पैसे की वसूली की जाती है। गरीब महिलाओं को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ता है। सरकार की जननी सुरक्षा योजना और मातृत्व वंदना योजना जैसी योजनाएं यहां दम तोड़ रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री से कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कहा कि अगर ऐसे ही अस्पताल के बाहर जमीन पर प्रसव होते रहे तो सरकारी अस्पतालों का क्या मतलब है?
यह घटना प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती है और यह सोचने पर मजबूर करती है कि जब अस्पताल में ही डॉक्टर नहीं मिलेगा तो गरीब महिला कहां जाएगी?