Kanpur Rape Case : LLB छात्रा को शादी का झांसा दे लूटता रहा अस्मत, वीडियो वायरल होने पर भी 1 महा से टरका रही पुलिस - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

Kanpur Rape Case : LLB छात्रा को शादी का झांसा दे लूटता रहा अस्मत, वीडियो वायरल होने पर भी 1 महा से टरका रही पुलिस

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • Kanpur Rape Case : कानपुर में विधि छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर युवक अपने एक वर्ष किया शारीरिक शोषण। युवती के द्व...
  • LLB छात्रा सबूतों के साथ पहुंची पुलिसआयुक्त कार्यालय 
  • Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आय...

Kanpur Rape Case : कानपुर में विधि छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर युवक अपने एक वर्ष किया शारीरिक शोषण। युवती के द्वारा जब शादी के लिए कहा गया तो तो युवक ने युवती के साथ बनाए गए निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसको लेकर लगातार युवती एक माह से अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए थानों के चक्कर काट रही है।सुनवाई न होने पर पुलिस आयुक्त के कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

LLB छात्रा सबूतों के साथ पहुंची पुलिसआयुक्त कार्यालय 

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। नवाबगंज इलाके की एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया और फिर शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी की बात आई तो आरोपी ने मुकरना शुरू कर दिया। पिछले एक महीने से युवती न्याय के लिए थानों के चक्कर काट रही है और अब थक-हार कर आज कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची।

पीड़ित विधि छात्रा की बाइट 

पुलिस कमिश्नर कार्यालय में लगाई गुहार

बुधवार को युवती अकेले ही पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची। वहां उसने अपनी आपबीती अधिकारियों को बताई। इस दौरान कमिश्नर कार्यालय में तैनात स्टाफ ऑफिसर स्नेहा तिवारी ने युवती की पूरी शिकायत ध्यान से सुनी।

स्नेहा तिवारी ने युवती को भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष जांच होगी और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। युवती ने लिखित शिकायत भी सौंपी है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के मुताबिक उसकी पहचान कुछ समय पहले एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया। युवती का आरोप है कि शादी का वादा करके युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने टाल-मटोल शुरू कर दी और बाद में साफ मना कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने न सिर्फ उसके साथ धोखा किया बल्कि उसकी भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया।

एक महीने से भटक रही युवती

युवती का कहना है कि वह पिछले एक महीने से स्थानीय थाने से लेकर अधिकारियों तक के चक्कर काट रही है। उसने कई बार लिखित शिकायत देने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया।

आखिरकार थक हार कर वह कमिश्नर ऑफिस पहुंची। युवती का कहना है कि वह गरीब परिवार से है और उसे न्याय चाहिए।

महिला सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार महिला सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। पुलिस को भी साफ निर्देश है कि महिलाओं की शिकायतों पर तत्काल FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

ऐसे में कानपुर में एक युवती का एक महीने तक थानों के चक्कर काटना और फिर कमिश्नर ऑफिस पहुंचना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

घटना के संबंध में पुलिस आयुक्त कार्यालय में तैनात स्टाफ अधिकारी स्नेहा तिवारी की बाइट 

अब क्या करेगी पुलिस?

फिलहाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय से युवती की शिकायत को संबंधित थाने भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान, कॉल डिटेल और अन्य सबूतों की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़े….

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें