Baghpat Khekra Fire News: किराने की दुकान में भीषण अग्निकांड, 2 सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, दम घुटने से मां-बेटी की मौत, 2 झुलसे - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

Baghpat Khekra Fire News: किराने की दुकान में भीषण अग्निकांड, 2 सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, दम घुटने से मां-बेटी की मौत, 2 झुलसे

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • घटना स्थल के वीडियो एवं राहत कार्य में जुटे हुए लोग 
  • Baghpat Khekra Fire News: उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटी ...
  • हादसे में दुकानदार की बहू स्वाति जैन और उनकी छोटी बेटी अनन्या जैन की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, दुकानदार के बेटे अं...

Baghpat Khekra Fire News: खेकड़ा क्षेत्र में एक किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखें दो गैस सिलेंडर में जबरदस्त धमाका हो गया। इस घटना में दुकान मालिक का बेटा और उसका नौकर गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं उसकी बहू और नातिन की दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना स्थल के वीडियो एवं राहत कार्य में जुटे हुए लोग 

Baghpat Khekra Fire News: उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। बाजार चौकी के पास स्थित दो मंजिला मकान के नीचे चल रही किराना दुकान में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। इसी दौरान दुकान में रखे दो घरेलू गैस सिलेंडर फट गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना स्थल का वीडियो 

हादसे में दुकानदार की बहू स्वाति जैन और उनकी छोटी बेटी अनन्या जैन की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, दुकानदार के बेटे अंकुर जैन और दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी जाहिद झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह करीब 8 बजे दुकान में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, खेकड़ा कस्बे के बाजार में विनय जैन का दो मंजिला मकान है। मकान के निचले हिस्से में किराना की दुकान संचालित होती है, जबकि ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है।

गुरुवार सुबह करीब 8 बजे दुकान में अचानक बिजली के बोर्ड से चिंगारी निकलने के बाद आग लगने की बात सामने आई है। दुकान में तेल, घी, बिस्किट समेत अन्य सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

हादसे के समय विनय जैन और उनकी पत्नी पुष्पा जैन किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। दुकान पर उनका बेटा अंकुर जैन और कर्मचारी जाहिद मौजूद थे, जबकि पहली मंजिल पर स्वाति जैन और उनकी बेटी अनन्या थीं।

 घटना के संबंध में पीड़ितों के परिजन की बाइट 

दो गैस सिलेंडर फटने से दहला बाजार

दुकान में आग लगते ही अंकुर जैन और जाहिद बाहर निकल आए। इस बीच आग का धुआं ऊपर की मंजिल तक पहुंच गया, जहां स्वाति और अनन्या फंस गईं।

इसी दौरान दुकान में रखे दो गैस सिलेंडर तेज धमाकों के साथ फट गए। धमाकों की आवाज से बाजार में दहशत फैल गई और आसपास के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

 घटना के संबंध में एफ एस ओ बागपत के द्वारा दी गई बाइट 

धुएं में दम घुटने से मां-बेटी की मौत

घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद बचाव दल ने मकान के अंदर पहुंचकर स्वाति जैन और उनकी बेटी अनन्या को बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मां-बेटी की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई। वहीं, आग की चपेट में आकर झुलसे अंकुर जैन और जाहिद को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा

हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम सुरभि शर्मा, जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल और एएसपी प्रवीण सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

हादसे के बाद कस्बे में शोक

मां-बेटी की मौत की खबर से खेकड़ा कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय व्यापारियों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े….

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें