Jamui Minor Case:जमुई नाबालिग बदसलूकी कांड में बड़ा एक्शन,मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव 22 साल पुराने डबल मर्डर केस में गिरफ्तार - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

जमुई नाबालिग बदसलूकी कांड में बड़ा एक्शन,मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव 22 साल पुराने डबल मर्डर केस में गिरफ्तार

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • जमुई छेड़छाड़ कांड में बिहार पुलिस एक्शन में है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद वारदात स्थल के...
  • बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इसी कार...
  • पुलिस के अनुसार गनौरी यादव साल 2003 से फरार चल रहा था। वह ट्रायल के दौरान ही कोर्ट से फरार हो गया था, जबकि उसी केस के...

Jamui Minor Case: जमुई छेड़छाड़ कांड में बिहार पुलिस एक्शन में है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद वारदात स्थल के पास से ही दबोच लिया था। नंदन और उसके परिवार से पूछताछ के दौरान बुधवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने नंदन के पिता गनौरी यादव को 23 साल पुराने दोहरे हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जमुई कांड के मुख्यआरोपी का पिता गनौरी यादव पुलिस की गिरफ्त में

Jamui Minor Case: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी किसी नए मामले में नहीं, बल्कि 22 साल पुराने एक डबल मर्डर केस में हुई है।

पुलिस के अनुसार गनौरी यादव साल 2003 से फरार चल रहा था। वह ट्रायल के दौरान ही कोर्ट से फरार हो गया था, जबकि उसी केस के बाकी आरोपियों को सजा हो चुकी है।

क्या है 2003 का मामला ?

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि यह मामला अप्रैल 2003 का है। जमुई के प्रतापपुर गांव में कॉन्ट्रैक्ट वर्क को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों डीपी यादव और पुन्ने यादव की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद मृतकों की मां संसारी देवी ने टाउन थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में कुल 11 लोगों को नामजद किया गया था, जिसमें गनौरी यादव का नाम भी शामिल था।

 जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा दी गई बाइट

पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की थी। केस का ट्रायल चला, लेकिन इसी दौरान गनौरी यादव फरार हो गया। बाद में कोर्ट ने अन्य आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुना दी, लेकिन गनौरी यादव तब से कानून की नजरों से बचा हुआ था।

कैसे पकड़ा गया गनौरी यादव

दरअसल, जमुई में हाल ही में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला सामने आया था, जिसने पूरे बिहार को हिला कर रख दिया था। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था।

नंदन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके परिवार, दोस्तों और करीबियों से पूछताछ कर रही थी और उसके नेटवर्क को खंगाल रही थी। इसी पूछताछ और सत्यापन के दौरान पुलिस को पता चला कि उसका पिता गनौरी यादव एक पुराने हत्या के केस में वांछित है।

इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बुधवार को गनौरी यादव को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में पेशी, जेल भेजा गया

एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद गनौरी यादव को जमुई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इतने सालों तक उसके खिलाफ वारंट जारी होने के बावजूद वह कैसे फरार रहा और क्या किसी स्तर पर लापरवाही हुई।

एसपी ने कहा, “हम पुराने केस के सभी दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। कोर्ट में इस मामले का जल्द से जल्द ट्रायल शुरू कराने की कोशिश की जाएगी। गनौरी यादव की पूरी क्राइम कुंडली भी निकाली जा रही है कि क्या उसके खिलाफ और भी मामले दर्ज हैं।”

पुलिस का अभियान जारी

जमुई पुलिस का कहना है कि नाबालिग से बदसलूकी के मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्य आरोपी नंदन यादव के अलावा उसके पिता की पुरानी आपराधिक पृष्ठभूमि सामने आने के बाद पुलिस अब पूरे परिवार के रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

जिले में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे मामला कितना भी पुराना क्यों न हो।

यह भी पढ़े…

यह भी पढ़े…

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें