Kanpur Dehat Cold blooded Murder Crime News:कानपुर देहात में दबंगों की हैवानियत, रास्ते के विवाद में गरीब की झोपड़ी फूंकी, गृहस्थी जलती देख सदमे से 60 साल की बुजुर्ग की हुई मौत - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

कानपुर देहात में दबंगों की हैवानियत, रास्ते के विवाद में गरीब की झोपड़ी फूंकी, गृहस्थी जलती देख सदमे से 60 साल की बुजुर्ग की हुई मौत

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रजऊ गांव में दबंगों की हैवानियत की एक घृणित खबर सामने आई है, दबंगों. एक मामू...
  • दबंगो के द्वारा निर्धन परिवार की झोपड़ी में लगाए जाने के बाद के वीडियो
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रजऊ गांव से इंसानियत को कलंकित करने वाली एक खबर सामने आई है...

Kanpur Dehat Cold blooded Murder Crime News : कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रजऊ गांव में दबंगों की हैवानियत की एक घृणित खबर सामने आई है, दबंगों. एक मामूली से रास्ते के विवाद में निर्धन परिवार की झोपड़ी पूरी गृहस्ती और रुपयों सहित आग लगा कर फूंकी दी , गृहस्थी जलती देख सदमे से 60 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

दबंगो के द्वारा निर्धन परिवार की झोपड़ी में लगाए जाने के बाद के वीडियो

Kanpur Dehat Crime News:उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रजऊ गांव से इंसानियत को कलंकित करने वाली एक खबर सामने आई है। रास्ते के एक मामूली विवाद में गांव के ही दो दबंगों ने एक गरीब परिवार की झोपड़ी में आग लगा दी।अपनी आंखों के सामने पूरी गृहस्थी को जलता देख परिवार की 60 वर्षीय वृद्धा लक्ष्मी देवी को गहरा सदमा लगा और उनकी देर रात  मौत हो गई।इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

घटना के संबंध में पीड़ित परिवार के व्यक्ति के द्वारा दी गई बाइट 

क्या है पूरी घटना ?

प्राप्त जानकारी के अनुसाए रजऊ गांव निवासी गरीब पीड़ित परिवार लगभग 50 वर्षों से गांव में कच्ची झोपड़ी बनाकर रह रहा है। परिवार के आर्थिक हालत बेहद दयनीय हैं और मजदूरी कर गुजर-बसर करता है। गांव के ही दवंग प्रवृत्ति के सौरभ और रामकिशुन से उनका रास्ते को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है । दबंग परिवार को गरीब परिवार की झोपड़ी हटाकर आने जाने के लिए एक नया रास्ता बनने पर आमादा है, जिसको लेकर उनके द्वारा गरीब परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

बुधवार दोपहर इसी विवाद को लेकर दबंग बेहद हिंसक हो गये। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दोनों दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते फूस से बनी झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। अंदर रखा सारा सामान, अनाज, कपड़े, बर्तन और नकदी जलकर राख हो गई । परिवार के लोग आग बुझाने की भरकस कोशिश करते रहे, लेकिन जब तब तक आज पर काबू पाया जाता तब तक गरीब परिवार की पूरी  गृहस्ती जल करखत्म हो चुकी थी।

मृतक बृद्धा के परिजन के द्वारा दी गई बाइट 

सामने गृहस्थी जली हुई गृहस्ती का सदमा सह नहीं पाई बुजुर्ग, सदमे से तोड़ा दम

दबंगों के द्वारा किए गए घृडित कार्य से जलती हुई गृहस्थी के दिल दहला देने वाले मंजर को देखकर परिवार की बुजुर्ग महिला लक्ष्मी देवी (60) गहरे सदमे में जान चली गईं। परिजनों के मुताबिक आग लगने के बाद से ही वह लगातार रोये जा रही थीं और बार-बार यही कह रही थीं कि अब हम कहां रहेंगे। इसी सदमे के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब तक परिजन उन्हें डॉक्टर के पास लेकर जाते , इससे पहले ही देर रात हृदय आघात के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों का आरोप है कि लक्ष्मी देवी की मौत दबंगों द्वारा लगाई गई आग के कारण सदमे से ही हुई है। अगर झोपड़ी न जलती तो आज वह उनके साथ जिंदा होतीं।

घटना के संबंध में क्षेत्रीय अधिकारी आलोक कुमार के द्वारा दी गई बाइट 

पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की , पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही रसूलाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर दो दबंगों के विरुद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया है पर। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आगजनी के कारणों की भी जांच की जा रही है।

गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई और विवाद न हो।

गांव में आक्रोश, गरीब परिवार को न्याय की मांग

इस घृणित घटना के बाद पूरे गांव में दबंगों के विरुद्ध वेहद आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवार के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। रास्ते के मामूली विवाद में किसी की पूरी गृहस्थी फूंक देना और एक बुजुर्ग की जान ले लेना बेहद निंदनीय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आवास, आर्थिक मदद और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़े…

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें