कानपुर देहात : 25 किमी का सफर तय कर पुलिस ऑफिस पहुंची विकलांग महिला, एसपी के गले लगते ही रोने लगी - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

कानपुर देहात : 25 किमी का सफर तय कर पुलिस ऑफिस पहुंची विकलांग महिला, एसपी के गले लगते ही रोने लगी

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • उत्तर प्रदेश: कानपुर देहात में पुलिस मुख्यालय में जहां एक ओर आमतौर पर पुलिस अधीक्षक से लोग अपनी शिकायत, फरियाद और परे...
  • वहीं कानपुर देहात के अकबरपुर में शुक्रवार को एसपी कार्यालय में एक भावुक कर देने बाला पल देखने को मिला, इस पल ने वहां ...
  • पूरा मामला बरौर थाना क्षेत्र के सिथरा बुजुर्ग गांव की एक दिव्यांग महिला नीतू का है। लगभग एक महीने पहले नीतू अपनी बेटी...

कानपुर देहात : पुलिस कप्तान को देख कर भाबुक हुई विकलांग महिला, गले लग कर भेंट किया पेन

उत्तर प्रदेश: कानपुर देहात में पुलिस मुख्यालय में जहां एक ओर आमतौर पर पुलिस अधीक्षक से लोग अपनी शिकायत, फरियाद और परेशानियां लेकर आते हैं.वहीं पुलिस को लेकर  लोगो अपने मन में नाराजगी और एक गलत छबि रखते हैं।

वहीं कानपुर देहात के अकबरपुर में शुक्रवार को एसपी कार्यालय में एक भावुक कर देने बाला पल देखने को मिला, इस पल ने वहां मौजूद हर व्यक्ति का ध्यान अपनी ओर खींच लिया . बरौर थाना क्षेत्र के सिथरा बुजुर्ग गांव की एक दिव्यांग महिला अपनी बेटी के साथ करीब 25 किमी का सफर तय कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थीं.सबसे बड़ी बात यह कि महिला कोई शिकायत लेकर नहीं बल्कि एसपी का शुक्रिया अदा करने और तोहफा देने पहुंती थीं.

पूरी घटना का विवरण

पूरा मामला बरौर थाना क्षेत्र के सिथरा बुजुर्ग गांव की एक दिव्यांग महिला नीतू का है। लगभग एक महीने पहले नीतू अपनी बेटी के साथ अकबरपुर जिलाधिकारी कार्यालय अपनी एक शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं। उनके द्वारा शिकायत की गई थी कि आसपास के कुछ घरों में पेयजल की आपूर्ति बंद कर दी गई है.वहीं उनके द्वारा शिकायत करने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी .जलकल विभाग के कर्मचारियों के द्वारा उनके शिकायत करने के बाद, उन्हें कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और धमकी का सामना करना पड़ा. नीतू की परेशानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

वायरल वीडियो को एसपी ने लिया गंभीरता से

वायरल होने के बाद वीडियो पुलिस विभाग से सम्बन्ध नहीं होने के बावजूद इस मामले को एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस को विकलांग महिला नीतू के घर भेजा और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कराई.एसपी की इस पहल के बाद नीतू के घर की जलापूर्ति बहाल करा दी गई. पानी मिलने के बाद नीतू ने पुलिस का आभार जताया था, लेकिन उनके मन में एसपी के लिए कृतज्ञता इतनी गहरी थी कि वह एक बार फिर उनसे मिलने पहुंचीं.

विकलांग महिला ने रोते हुए गले लग कर एसपी को दिया धन्यवाद

महिला ने जैसे ही एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को देखा तो उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े और उनसे लिपटकर रोने लगीं.वहीं एसपी श्रद्धा पांडे ने महिला गले लगाते हुए संभाला.एसपी ऑफिस में कुछ समय के लिए पूरा माहौल भावुक हो गया. महिला ने एसपी को उपहार के रूप में एक एक पेन भी भेंट किया। एसपी श्रद्धा पांडेय ने उनसे कहा कि भविष्य में कभी कोई परेशानी हो तो वह उन्हें सीधे बताएं, उनकी हरसंभव मदद की जाएगी. एसपी ने महिला की बेटी से मेहनत से पढ़ाई करने और उसकी पढ़ाई में हर मदद करने का भी आश्वासन दिया.

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें