Kanpur Sajeti News: भतीजे को पीटने पर देवर-भाभी में खूनी संघर्ष, भाभी ने दांत से देवर का प्राइवेट पार्ट काटा - Democracy Samachar
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

भतीजे को पीटने पर देवर-भाभी में खूनी संघर्ष, भाभी ने दांत से देवर का प्राइवेट पार्ट काटा

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • सजेती थाना क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते देवर और भाभी में विवाद बढ़ गया। हाथापाई के दौरान भाभी ने देवर पर हमला कर उसक...
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के सजेती थाना क्षेत्र के घु...
  • 30 बजे की है। घुराऊपुर गांव निवासी रामस्वरूप के दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा अहमदाबाद में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करत...

Kanpur Sajeti News: सजेती थाना क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते देवर और भाभी में विवाद बढ़ गया। हाथापाई के दौरान भाभी ने देवर पर हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया। घायल युवक को पहले घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के उर्सला अस्पताल भेजा गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

घटना से सम्बंधित वीडियो 

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के सजेती थाना क्षेत्र के घुराऊपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक महिला पर अपने ही देवर का प्राइवेट पार्ट दांत से काटकर अलग करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घायल युवक को लहूलुहान हालत में पहले घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे की है। घुराऊपुर गांव निवासी रामस्वरूप के दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा अहमदाबाद में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है और उसका परिवार गांव में ही रहता है। छोटा बेटा रजनीश, जिसकी उम्र लगभग 25 से 37 वर्ष के बीच बताई जा रही है, वह भी अपने चार बच्चों और परिवार के साथ गांव में ही रहता है।

घायल युवक को एम्बुलेंस से लेकर जाते हुए 

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रजनीश ने अपने बड़े भाई के बेटे यानी अपने भतीजे को किसी बात को लेकर पीट दिया था। इसी बात को लेकर भाभी और देवर के बीच रंजिश चल रही थी। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार शाम को भी इसी बात को लेकर घर में विवाद बढ़ गया। विवाद में ससुर और देवर-भाभी के बीच जमकर झगड़ा हुआ।

विज्ञापन

आरोप है कि झगड़े के दौरान गुस्से में आकर भाभी ने देवर पर हमला कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि महिला ने देवर को झांसे में लिया और मारपीट के दौरान उसके कपड़े उतारकर उसके गुप्तांग पर दांत से काट लिया। हमले में युवक का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी हो गया और वह जमीन पर गिरकर खून से लथपथ हो गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। युवक की हालत देखकर सभी के होश उड़ गए। पिता रामस्वरूप तुरंत पड़ोसियों की मदद से उसे बाइक पर लेकर सजेती से घाटमपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

घाटमपुर सीएचसी में डॉक्टरों ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया। अधिक खून बह जाने के कारण उसकी स्थिति बिगड़ रही थी। इसलिए डॉक्टरों ने उसे तत्काल कानपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर उर्सला अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट में युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत अभी भी गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।

घटना के सम्बन्ध में एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव का बयान 

पुलिस क्या कह रही है ?

इस सनसनीखेज घटना की सूचना शाम करीब 7:30 बजे पीआरवी नंबर 6131 और यूपी 112 के माध्यम से सजेती पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही सजेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि पीआरवी के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है। अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अक्सर परिवार में झगड़ा करती रहती थी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। गांव में भी पुलिस ने जाकर लोगों से पूछताछ की है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

बता दें कि इस तरह की घटना कानपुर में पहली बार नहीं हुई है। करीब एक महीने पहले आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डाल दिया था। उस मामले में पति-पत्नी ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था और पति शराब पीने का आदी था। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

कानपुर की इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक कलह और घरेलू हिंसा के भयावह रूप को उजागर किया है। छोटी-छोटी बातों पर शुरू हुआ विवाद किस तरह जानलेवा बन सकता है, यह घटना उसका उदाहरण है। फिलहाल पुलिस पीड़ित परिवार के बयान का इंतजार कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी जोड़े….

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें