प्रदेश में 11 सीटों पर वोटिंग खत्म, 40% मतदान, कई जिलों में सपा और भाजपा के बीच खिची आस्तीन, जमाकर हुआ बवाल
- उत्तर प्रदेश में 11 विधान परिषद (MLC) सीटों (6 शिक्षक और 5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों) के चुनाव के दौरान 23 अक्टूबर 20...
- कन्नौज में भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के बीच हुई नोक झोक
- उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम ...
UP MLC Election 2026 Voting Live: उत्तर प्रदेश में 11 विधान परिषद (MLC) सीटों (6 शिक्षक और 5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों) के चुनाव के दौरान 23 अक्टूबर 2026 को कई जिलों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प, नोकझोंक और हंगामा हुआ।
कन्नौज में भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के बीच हुई नोक झोक
UP MLC Chunav Hngama : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान प्रदेश के 72 जिलों में 14.18 लाख मतदाताओं ने 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम नहीं बल्कि बैलेट पेपर के जरिए किया।
झांसी में वोटर लिस्ट से गायब हुआ संसद का नाम
चुनाव में 5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल थीं। कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव में इस बार मतदान नहीं हो रहा है।
इटावा में सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक इंतजाम किए थे, लेकिन दिनभर कई जिलों से हंगामे, नोकझोंक और फर्जी वोटिंग के आरोपों की खबरें आती रहीं। समाजवादी पार्टी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर सुनियोजित तरीके से बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान कराने के गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया।
वाराणसी में चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्ति
कहां-कहां हुआ हंगामा ?
1. वाराणसी में सदर तहसील में टकराव – प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सदर तहसील स्थित मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के मतदान केंद्र पर पहुंचने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और हंगामा शुरू कर दिया।
देखते ही देखते मामला बढ़ गया और पुलिस के साथ भी कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हो गई। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
चुनाव के दौरान आगरा में हंगामा
2. आगरा के फतेहाबाद में बैलेट पेपर छीनने का आरोप – आगरा खंड के फतेहाबाद ब्लॉक स्थित खंड विकास कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर सपा कार्यकर्ताओं ने सनसनीखेज आरोप लगाया।
सपा का आरोप है कि बूथ नंबर 45 और 26 पर भाजपा कार्यकर्ता जबरन अंदर घुस गए, वहां मौजूद मतदाताओं को बाहर निकाल दिया और खुद बैलेट पेपर पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुहर लगा दी। इस आरोप के बाद करीब 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, डीसीपी अभिषेक अग्रवाल और एडीएम वित्त संदीप वर्मा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया।
मुजफ्फरनगर में चुनाव के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई भिड़ंत
3. मुजफ्फरनगर में मंत्री और सपा जिलाध्यक्ष आमने-सामने – मुजफ्फरनगर के डीएवी डिग्री कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर सबसे बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिला। यहां उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी फर्जी वोटिंग को लेकर आमने-सामने आ गए।
दोनों के बीच जमकर कहासुनी और बहस हुई। सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मंत्री खुद को एजेंट बताकर मतदान कक्ष में बैठकर प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे थे।
विज्ञापन

जबकि मंत्री ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह सिर्फ वोट डालने आए थे। विवाद बढ़ने पर दोनों दलों के समर्थक भी भिड़ गए और सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी सूरज कुमार राय को मौके पर आना पड़ा।
4. फतेहपुर में मंत्री पर बूथ लूटने का आरोप – इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव के तहत फतेहपुर के बहुआ ब्लॉक के बूथ संख्या 143 और 144 पर फर्जी मतदान को लेकर बवाल हो गया। सपा प्रत्याशी मान सिंह के समर्थकों ने भाजपा पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया।
वहीं सपा प्रदेश अध्यक्ष ने फतेहपुर के बूथ संख्या 159 पर राज्य मंत्री कृष्णा पासवान और जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। सूचना पर डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे।
सीतापुर में चुनाव के दौरान जमकर हुआ हंगामा
5. सीतापुर और लखीमपुर में भी हंगामा – सीतापुर के महोली विकासखंड में सपा प्रत्याशी कांति सिंह के पोलिंग एजेंट ने आरोप लगाया कि एक महिला मतदाता का बैलेट पेपर छीनकर उसे बाहर निकाल दिया गया।
लखीमपुर में चुनाव के दौरान हुआ हंगामा
पूर्व विधायक अनूप गुप्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। वहीं लखीमपुर के ईसानगर में मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर सपा का पंडाल हटवाने को लेकर पुलिस और सपा सांसद प्रतिनिधि के बीच झड़प हो गई। सपा का कहना था कि भाजपा का पंडाल 100 मीटर पर होने के बावजूद नहीं हटाया गया।
बिजनौर में फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा
6. बिजनौर में फर्जी वोटिंग का आरोप – बिजनौर के राजकीय इंटर कॉलेज में सपा प्रत्याशी हाजी दानिश ने आरोप लगाया कि बाहर रहने वाले शिक्षकों के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी वोट डाले जा रहे हैं और उनके पोलिंग एजेंट को एएसपी सिटी ने बाहर बैठा दिया है।
अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद इटावा के ब्लॉक विकास अधिकारी कार्यालय में अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि फतेहपुर में बूथ लूटा जा रहा है। क्या आज चुनाव आयोग का अवकाश है?
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में वीडियो रिकॉर्डिंग करा रही है और चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर सपा मतदाताओं को रोकने के लिए भाजपा के गुंडों और भ्रष्ट अधिकारियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने के लिए वोट करने की अपील की।
जालौन में चुनाव के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े
भाजपा ने पलटवार किया
वहीं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जालौन के उरई में जिला परिषद मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद सपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सपा हार देखकर बौखला गई है और फर्जी आरोप लगा रही है।
उन्होंने कहा कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन का सदन बहुत महत्वपूर्ण है और जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। सपा के समय बिजली, गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था खराब थी, अब कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है।
कितना हुआ मतदान ?
चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक प्रदेश में औसतन 40.87 प्रतिशत मतदान हुआ था।
लखनऊ खंड शिक्षक में – लखनऊ 29.02%, खीरी 51.53%, हरदोई 38.34%, सीतापुर 36.46%, बाराबंकी 43.70%, रायबरेली में सबसे ज्यादा 52.65% और प्रतापगढ़ 34.52% मतदान हुआ।
लखनऊ खंड स्नातक में – लखनऊ 27.80%, रायबरेली 29.28% मतदान रहा।
बिजनौर शिक्षक निर्वाचन में 55.37% मतदान हुआ। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में सबसे ज्यादा मतदान हुआ – देवरिया 68.75%, बस्ती 76%, कुशीनगर 71.48%, महराजगंज 68.73%, संतकबीरनगर 74.55% और सिद्धार्थनगर 65.81%।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड में कुल 79.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक है।
आगरा खंड में फर्रुखाबाद स्नातक 37.42% और शिक्षक 58.82%, औरैया स्नातक 56.75% रहा।
कुल मिलाकर शिक्षक वर्ग में मतदान प्रतिशत स्नातक की तुलना में ज्यादा रहा। अब सभी की नजरें मतगणना पर टिकी हैं, जो जल्द ही होगी और तय करेगी कि विधान परिषद में किसका दबदबा रहेगा।