कानपुर में कांग्रेस ने मध्यरात्रि झंडारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस - Democracysamachar.com
राजनीति ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

कानपुर में कांग्रेस ने मध्यरात्रि झंडारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • कानपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में वार्ड कमेटी चौक सराफा द्वारा स...
  • इस अवसर पे महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने वीर शहीदों व स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए कहा कि हमारे पूर...
  • महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,शांतनु दीक्षित,संजय त्रिवेदी,उमेश वर्मा,संतोष मिश्र, संतोष पाठक,मो सिराज, हाजी फहीम, इमरान ...

कानपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में वार्ड कमेटी चौक सराफा द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर मध्यरात्रि झंडारोहण कर 80वा स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। आजादी के वक्त से यह परंपरागत कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा आयोजित हो रहा है और पूरे देश में यह अपने आप में अनूठी मिसाल है।स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,शहीदों की वीर गाथाओं पर आधारित उद्बोधन तथा राष्ट्रीय गीतों का मनोरम भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आकर्षक आतिशबाजी व सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा मेस्टन रोड में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता द्वारा झंडारोहण किया गया।

इस अवसर पे महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने वीर शहीदों व स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और कई शहीदों ने बलिदान दिया। पवन ने कहा कि आज देश में सांप्रदायिकता,जातिवादिता,अराजकता,महिला उत्पीड़न,बेरोजगारी,महंगाई,किसानों का उत्पीड़न,छात्रों का उत्पीड़न हो रहा है। देश की एकता अखंडता आपसी भाईचारा खत्म हो रहा है।ऐसे में कांग्रेस जन यह संकल्प लेते हैं कि हम देश की एकता,अखंडता,आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए हर तरह से संघर्ष करते रहेंगे।

 

महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,शांतनु दीक्षित,संजय त्रिवेदी,उमेश वर्मा,संतोष मिश्र, संतोष पाठक,मो सिराज, हाजी फहीम, इमरान कुरैशी,संदीप शुक्ला,संजीव दरियाबादी, नौशाद आलम,नरेश त्रिपाठी,मदन मोहन शुक्ला,जियाउर रहमान आदि थे।

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें