आईआईटी दिल्ली में छात्र की मौत के बाद AISA ,JNUSU का हंगामा
- देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान IIT दिल्ली के एक छात्र ने कैम्पस की एक बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूद कथित तौर पर आत्महत...
- पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र का नाम ऋषिकेश कुमार (31 वर्ष) है। वह एमएससी फिजिक्स के द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह शिवाल...
- पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 8:33 बजे किशनगढ़ पुलिस स्टेशन को आईआईटी दिल्ली कैंपस में एक छात्र के इमारत से कूदने...
DELHI : आई आई टी में छात्र की आत्महत्या के बाद हड़कंप ,AISA और JNUSU का कैंपस में हंगामा, पुलिस प्रशासन जाँच में जुटा

देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान IIT दिल्ली के एक छात्र ने कैम्पस की एक बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रबंधन के द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर चुकी है। वहीं अब घटना को लेकर कई छात्र संगठन कैंपस के अंदर और गेट के बाहर जमकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
पूरा घटना क्रम
पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र का नाम ऋषिकेश कुमार (31 वर्ष) है। वह एमएससी फिजिक्स के द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह शिवालिक हॉस्टल में रहता था। जांच में पता चला है कि बिहार का रहने वाला था। फिलहाल, वह अपनी मां के साथ कैम्पस के बाहर रह रहा था। वह विमहंस हॉस्पिटल में भी भर्ती रह चुका था। मृतक ने आईआईटी कैम्पस में स्थित लेक्चर हाल काॅम्प्लेक्स के छठे फ्लोर से कूदकर जान दे दी थी।
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 8:33 बजे किशनगढ़ पुलिस स्टेशन को आईआईटी दिल्ली कैंपस में एक छात्र के इमारत से कूदने के बारे में पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची गई थी और घायल छात्र को कैंपस के अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे जाँच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया था।
घटना के बाद छात्र संगठनों का प्रदर्शन
22 अगस्त 2026 को आईआईटी दिल्ली परिसर में एमएससी फिजिक्स के 31 वर्षीय छात्र ऋषिकेश कुमार ने लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद छात्रों और विभिन्न छात्र संगठनों (जैसे AISA और JNUSU) ने आईआईटी के गेट नंबर 5 के बाहर प्रदर्शन किया। बाहर प्रदर्शन कर संस्थागत लापरवाही का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्र के काउंसलिंग रिकॉर्ड तथा संस्थान से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।