Etawah Teacher Suspended: इटावा में सरकारी अध्यापक की गन्दी हरकत 1 मासूम के मुंडित सिर को बनाया तबला, वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

इटावा में सरकारी अध्यापक की गन्दी हरकत 1 मासूम के मुंडित सिर को बनाया तबला, वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • यूपी के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , जिसमें एक शिक्षक (प्रधानाध्यापक/टीचर) ...
  • वहीं वायरल वीडियो को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से नि...
  • सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए मुंडन वाले बच्चों का सिर तबला बनाकर बजाया

Etawah Teacher Suspended: यूपी के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , जिसमें एक शिक्षक (प्रधानाध्यापक/टीचर) कक्षा के अंदर एक बच्चे के गंजे सिर पर तबले की तरह थपथपाते हुए नजर आ रहा है।

वहीं वायरल वीडियो को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए मुंडन वाले बच्चों का सिर तबला बनाकर बजाया

Saifai Biroli Primary School:  सोशल मीडिया पर वायरल होने का शौक एक सरकारी शिक्षक को बहुत भारी पड़ गया। प्राथमिक विद्यालय के एक मासूम छात्र के मुंडन बाले सिर पर तबला बजाकर वीडियो बनाना और उसे फेसबुक पर डालना शिक्षक को महंगा पड़ा।

मामले का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने आरोपी सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने इसे छात्र के सम्मान और गरिमा के खिलाफ बताया है।

सैफई के बिरौली स्कूल का है मामला

मामला इटावा जिले के विकास खंड सैफई के प्राथमिक विद्यालय बिरौली का है। यहां सहायक अध्यापक के पद पर दिनेश कुमार माथुर तैनात हैं।

बताया जा रहा है कि स्कूल के एक बच्चे का हाल ही में मुंडन हुआ था। उसका सिर पूरी तरह गंजा था। क्लास के दौरान शिक्षक दिनेश कुमार माथुर ने मजाक-मजाक में उस बच्चे को पास बुलाया और उसके मुंडित सिर पर दोनों हाथों से तबला बजाने लगे।

शिक्षक ने न सिर्फ उसके सिर पर तबले की थाप दी बल्कि किसी अन्य छात्र से इसका वीडियो भी बनवाया।

फेसबुक (facebook) पर डाला वीडियो, फिर मचा बवाल

आरोपी शिक्षक ने यह वीडियो खुद अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दिया। वीडियो में वह हंसते हुए बच्चे के सिर पर तबला बजाते दिख रहे हैं और बच्चा सहमा हुआ खड़ा है।

कुछ ही देर में यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। वीडियो जिला प्रशासन तक पहुंचा तो बेसिक शिक्षा विभाग की जमकर फजीहत हुई।

घटना के सम्बन्ध में BSA इटावा द्वारा दी गई बाइट 

बीएसए ने तत्काल किया निलंबित

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA)  डॉ. राजेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का यह कृत्य निंदनीय है और छात्र के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। सरकारी शिक्षक से ऐसे आचरण की उम्मीद नहीं की जाती।

बीएसए ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक दिनेश कुमार माथुर को निलंबित कर दिया है। उन्हें सैफई बीआरसी से सम्बद्ध किया गया है और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

बीएसए ने सभी शिक्षकों को चेतावनी दी है कि स्कूल में बच्चों के साथ ऐसा कोई भी व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े…

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें