इंग्लैंड: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट के रचा इतिहास,अपने देश में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे - Democracysamachar.com
क्रिकेट ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

इंग्लैंड: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट के रचा इतिहास,अपने देश में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • लंदन : इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार हैं। वह जब भी क्रीज पर उतरते है...
  • लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रूट भले ही 13 गेंदों में 4 रन बनाकर LBW ...
  • अपने घर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने नंबर-1

ENGLAND (LONDON) : जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, उन्होंने अपने देश लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा

लंदन : इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार हैं। वह जब भी क्रीज पर उतरते हैं तो कोई न कोई रिकॉर्ड बनता या टूटता है। ऐसा ही एक बड़ा रिकॉर्ड उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में बना दिया है।

लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रूट भले ही 13 गेंदों में 4 रन बनाकर LBW आउट हो गए, उन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पवेलियन भेजा, लेकिन इस छोटी पारी के दौरान ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अपने घर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने नंबर-1

जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपनी घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 7594 रन पूरे कर लिए हैं और रिकी पोंटिंग के 7578 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। पोंटिंग ने ये रन ऑस्ट्रेलिया में बनाए थे।

13 साल के करियर में रचा कीर्तिमान

इस एलीट लिस्ट में रूट और पोंटिंग के बाद भारत के महान सचिन तेंदुलकर हैं।

क्रिकेट इतिहास में पनी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज:

1. जो रूट (इंग्लैंड) – 7594 रन

2. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 7578 रन

3. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 7216 रन – 94 टेस्ट, 52.67 औसत, 22 शतक, 32 अर्धशतक

4. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 7167 रन – 81 टेस्ट, 59.72 औसत, 23 शतक, 34 अर्धशतक

5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 7035 रन – 88 टेस्ट, 56.73 औसत, 23 शतक, 34 अर्धशतक

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें