BBL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने बेन स्टोक्स, एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 3.39 करोड़ में किया साइन; IPL में भी तोड़ चुके हैं कीमत का रिकॉर्ड - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

BBL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने बेन स्टोक्स, एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 3.39 करोड़ में किया साइन; IPL में भी तोड़ चुके हैं कीमत का रिकॉर्ड

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स 11 साल बाद बिग बैश लीग में वापसी करने जा रहे हैं। वह BBL 2026-27 सीजन में ...
  • वह इस डील के साथ ही स्टोक्स BBL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं।
  • नए सिस्टम के पहले विदेशी खिलाड़ी बने स्टोक्स

इंग्लैंड : के स्टार ऑलराउंडर और पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स एक बार फिर बिग बैश लीग (BBL) में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। स्टोक्स BBL के 16वें सीजन यानी 2026-27 सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम से जुड़ गए हैं।

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स 11 साल बाद बिग बैश लीग में वापसी करने जा रहे हैं। वह BBL 2026-27 सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स की जर्सी में नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें लीग इतिहास की सबसे बड़ी रकम देकर साइन किया है। स्टोक्स इस पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे पहले वह 2014-15 सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेले थे। इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद यह उनकी सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट डील मानी जा रही है। स्ट्राइकर्स के लिए उनका पहला मुकाबला 16 दिसंबर को होगा।

वह इस डील के साथ ही स्टोक्स BBL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं।

नए सिस्टम के पहले विदेशी खिलाड़ी बने स्टोक्स

दरअसल, इस बार BBL में नया कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम लागू किया गया है। इस नए मॉडल के तहत फ्रेंचाइजी अब विदेशी खिलाड़ियों से सीधे बातचीत कर डील कर सकती हैं। इससे टीमों को अपना बजट इस्तेमाल करने की ज्यादा छूट मिली है। इसी नए नियम का फायदा उठाकर एडिलेड स्ट्राइकर्स ने स्टोक्स के साथ बड़ी डील की है और वह इस नए सिस्टम में साइन होने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

स्टोक्स ने पूरे BBL सीजन के लिए उपलब्ध रहने का फैसला किया है।

5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की डील 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेन स्टोक्स की यह डील करीब 5,00,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी लगभग 3.39 करोड़ रुपये की है। यह रकम BBL के ड्राफ्ट सिस्टम की सबसे बड़ी ‘प्लैटिनम’ सैलरी 4,20,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से भी काफी ज्यादा है।

स्टोक्स ने क्या कहा?

एडिलेड स्ट्राइकर्स से जुड़ने पर बेन स्टोक्स ने खुशी जताते हुए कहा, “मैं BBL के 16वें सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स से जुड़कर बेहद उत्साहित हूं। मुझे हमेशा से ऑस्ट्रेलिया में खेलना पसंद रहा है और जब स्ट्राइकर्स के साथ जुड़ने का मौका मिला तो मैं इसे छोड़ नहीं सका।”

उन्होंने आगे कहा, “एडिलेड ओवल क्रिकेट खेलने के लिए एक शानदार जगह है। बिग बैश एक बेहतरीन टूर्नामेंट है और स्ट्राइकर्स के पास खिलाड़ियों का एक बहुत अच्छा ग्रुप है। मैं टीम के साथ कुछ खास यादें बनाने और फैंस को खुश होने के कई मौके देने के लिए बेताब हूं।”

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें