Thailand Female Kanpur Case: थाईलैंड से कानपुर तक प्यार, धोखे और धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला, युवती ने लगाया 60 लाख की ठगी और जबरन बुर्का पहनाने का आरोप
- Thailand Female Kanpur Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से प्यार, धोखाधड़ी और जबरन धर्मांतरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आ...
- Thailand Girl Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शहर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर ...
- विदेशी महिला के द्वारा पुलिस को सबूत के तौर पर दिये गये फ़ोटो
Thailand Female Kanpur Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से प्यार, धोखाधड़ी और जबरन धर्मांतरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां थाईलैंड की एक महिला ने कानपुर के रहने वाले इरफान नामक व्यक्ति पर ₹60 लाख की ठगी करने, खुद को कुंवारा बताकर धोखा देने और बाद में जबरन बुर्का पहनाने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला को बाद में पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और 3 बच्चों का पिता है।
घटना से सम्बंधित वीडियो
Thailand Girl Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शहर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक चर्चा पैदा कर दी है। थाईलैंड की एक युवती सीधे कानपुर पहुंची और यहां के इरफान नाम के युवक पर शादी का झांसा देकर 60 लाख रुपये की ठगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और पहली शादी छिपाने जैसे बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

विदेशी महिला के द्वारा पुलिस को सबूत के तौर पर दिये गये फ़ोटो
युवती का दावा है कि दो साल पहले थाईलैंड में उसकी इरफान से मुलाकात हुई थी और वहीं दोनों ने शादी कर ली थी। लेकिन शादी के बाद जो हुआ उसने युवती की जिंदगी हिला कर रख दी। अब यह पूरा मामला कानपुर पुलिस के पास पहुंच चुका है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
पीड़ित थाईलैंड की महिला पहुंची पुलिस के पास
थाईलैंड में शुरू हुई कहानी
पीड़ित युवती के मुताबिक करीब दो साल पहले वह थाईलैंड में थी, जहां उसकी मुलाकात कानपुर के रहने वाले इरफान से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। युवती का आरोप है कि शादी के बाद इरफान ने अलग-अलग बहानों से उससे पैसे लेने शुरू कर दिए। कभी बिजनेस के नाम पर, कभी परिवार की परेशानी बताकर और कभी भारत में प्रॉपर्टी लेने के नाम पर।
युवती का दावा है कि इस तरह से दो साल में उसने इरफान को करीब 60 लाख रुपये दे दिए। पैसे बैंक ट्रांसफर, नकद और अन्य माध्यमों से दिए गए, जिसके कुछ सबूत भी युवती के पास होने का दावा किया गया है।
पीड़ित विदेशी महिला की बाइट
पैसे मांगे तो धर्म परिवर्तन और बुर्के का दबाव
मामले में सबसे सनसनीखेज मोड़ तब आया जब युवती ने अपने दिए हुए पैसे वापस मांगे। युवती का आरोप है कि पैसे मांगने पर इरफान ने उसे टालना शुरू कर दिया और फिर उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा।
युवती ने बताया कि उससे कहा गया कि अगर वह अपना धर्म बदल लेती है और बुर्का पहनना शुरू कर देती है, तभी उसके पैसे वापस किए जाएंगे। युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ बदसलूकी की गई।
पीड़ित विदेशी महिला के समर्थन में आये व्यक्ति की बाइट
पहले से शादीशुदा निकला इरफान, 3 बच्चों का पिता
जांच के दौरान युवती को एक और बड़ा झटका लगा। उसे पता चला कि इरफान पहले से ही शादीशुदा है। युवती का आरोप है कि इरफान की शादी करीब 12 साल पहले ही हो चुकी है और उसके तीन बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसने यह बात छिपाकर थाईलैंड में युवती से दूसरी शादी कर ली।
पहली शादी की जानकारी सामने आने के बाद युवती पूरी तरह टूट गई और इंसाफ के लिए थाईलैंड से सीधे भारत के कानपुर आ गई।
घटना के सम्बन्ध में एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह के द्वारा दी गई बाइट
पुलिस जांच में जुटी
युवती की शिकायत पर कानपुर पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवती ने तहरीर दी है। मामले में शादी के दस्तावेज, थाईलैंड में हुई शादी का प्रमाण, 60 लाख के लेन-देन के बैंक स्टेटमेंट और धर्म परिवर्तन के दबाव से जुड़े चैट और ऑडियो सबूतों की जांच की जा रही है।
पुलिस इरफान के परिवार और उसकी पहली पत्नी से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं यह मामला लव जिहाद या अंतरराष्ट्रीय ठगी रैकेट से तो जुड़ा नहीं है।
फिलहाल पुलिस ने युवती को सुरक्षा का आश्वासन दिया है और कहा है कि जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।