कानपुर : शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से गद्दा फैक्ट्री जल कर हुई राख,10 फायर की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
- उत्तर प्रदेश : कानपुर के थाना सचेंडी क्षेत्र अंतर्गत चकरपुर में गुरुवार शाम गद्दा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।देखते ह...
- फैक्ट्री में लगी भीषण आग से उठने वाला काला धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था. वहीं फैक्ट्री धधकने से करीब आधा क...
- सचेंडी क्षेत्र के चकरपुर की एक सर्विस रोड पर ऑडिटोरियल बिल्डिंग में प्रो.आदित्य गर्ग की शिल्पा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन नाम...
कानपुर : शॉर्ट सर्किट की एक छोटी सी चिंगारी से गद्दा फैक्ट्री हुई जलकर राख,अग्निशमन विभाग की कड़ी मेहनत आई काम
उत्तर प्रदेश : कानपुर के थाना सचेंडी क्षेत्र अंतर्गत चकरपुर में गुरुवार शाम गद्दा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने एक बिकराल रूप धारण कर लिया जिस कारण फैक्ट्री सहित आसपास के इलाके में अफरातफरी और मच गई।आग का विकराल रूप देख कर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई।वहीं शहर के सीएफओ (CFO) दीपक शर्मा और अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मेहनत से भीषण आग पर काबू पाया।
कई किलोमीटर दूर तक दिखाई पड़ा कल धुआँ
फैक्ट्री में लगी भीषण आग से उठने वाला काला धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था. वहीं फैक्ट्री धधकने से करीब आधा किमी तक चारों ओर इलाकों में धुएं का काला गुबार फैल गया था। दमकल विभाग की दस गाड़ियों ने करीब दो से ढाई घंटे की मशक्कत कर CFO दीपक शर्मा की देखरेख कर आग पर काबू पाया।
फैक्ट्री में जलनशील पदार्थ और गैस सिलेंडरों ने बढ़ाई मुश्किल
सचेंडी क्षेत्र के चकरपुर की एक सर्विस रोड पर ऑडिटोरियल बिल्डिंग में प्रो.आदित्य गर्ग की शिल्पा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन नाम से एक गद्दा फैक्ट्री संचालित हो रही थी । गुरुवार के दिन शाम को करीब 4 बज कर 30 मिनट पर फैक्ट्री में अचानक विकराल आग लग गई। वहां मैजूद कर्मचारी कुछ भी समझ पाते आग ने फैक्ट्री के अंदर रखे ज्वलनशील पदार्थ और गद्दा बनाने के लिये रॉ मटेरियल और गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया, वहीं सिलेंडरों के धमकों के कारण आग और ज्यादा विकराल हो गई।
आग से मची भगदड़ और मौके पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ियां
गद्दा फैक्ट्री में आग लगते ही अंदर काम कर रहे कर्मियों में भगदड़ मच गई और सभी ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। फैक्ट्री में लगी भीषण आग को देख कर मैनेजर सोमेश्वर सिंह सहित क्षेत्रीय लोगों ने थाना पुलिस और दमकल विभाग को फ़ोन कर सूचना दी।आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीएफओ और उनकी फायर फाइटर्स की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद करीब दो से ढाई घंटे में विकराल आग पर काबू पा लिया ।
फायर विभाग जाँच में जुटा
कानपुर के सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने से बात सामने आ रही है। फिलहाल, अन्य पहलुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की रही है।