Uttar Pradesh (Kanpur) : पत्नी को सोनागाछी में देह व्यापर कराने का आरोपी 4 साल बाद ठाणे से गिरफ्तार, 10 हजार का था इनाम - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

Uttar Pradesh (Kanpur) : पत्नी को सोनागाछी में देह व्यापर कराने का आरोपी 4 साल बाद ठाणे से गिरफ्तार, 10 हजार का था इनाम

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • Uttar Pradesh (Kanpur): कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पत्नी से जबरन गलत काम कराने के मामले में 4 साल से फरार चल रहे 10 ह...
  • कल्याणपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने 2022 में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के मुताबिक उसकी शादी 2 मई 2022 को ...
  • पीड़िता का आरोप था कि शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने...

Uttar Pradesh (Kanpur): कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पत्नी से जबरन गलत काम कराने के मामले में 4 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी पति को पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार ठिकाना बदल रहा था। सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने उसे मीरा रोड, ठाणे से पकड़ा और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

क्या है पूरा मामला ?

कल्याणपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने 2022 में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के मुताबिक उसकी शादी 2 मई 2022 को कोलकाता के बड़तल्ला निवासी अभय सिंह उर्फ सोनू से हुई थी।

पीड़िता का आरोप था कि शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि पति उसे कोलकाता के सोनागाछी इलाके में ले गया और वहां जबरन गलत काम कराने लगा। विरोध करने पर मारपीट की गई।

इस शिकायत के आधार पर कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। केस दर्ज होते ही अभय सिंह फरार हो गया। पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हर बार ठिकाना बदल लेता था। लंबे समय तक पकड़ में न आने पर पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें