Ahmedabad Fake CISF DSP Arrested: पैंट पर ID कार्ड लटकाकर लाल दरवाजा में घूम रहे फर्जी CISF DSP को क्राइम ब्रांच ने दबोचा - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

पैंट पर ID कार्ड लटकाकर लाल दरवाजा में घूम रहे फर्जी CISF DSP को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • क्राइम ब्रांच ने लाल दरवाजा इलाके से सीआईएसएफ (CISF) के फर्जी डीएसपी बनकर रौब जमाने वाले अजमा ए. सिकंदर कंबोज नामक व्...
  • आरोपी अपनी पैंट पर सीआईएसएफ के डीएसपी का फर्जी पहचान पत्र लगाकर घूम रहा था। जाँच में यह स्पष्ट हुआ कि उसका सीआईएसएफ स...
  • क्राइम ब्रांच के द्वारा गिरफ्तार किया गया का फर्जी डीएसपी 

Ahmedabad Fake CISF DSP Arrested: क्राइम ब्रांच ने लाल दरवाजा इलाके से सीआईएसएफ (CISF) के फर्जी डीएसपी बनकर रौब जमाने वाले अजमा ए. सिकंदर कंबोज नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरोपी अपनी पैंट पर सीआईएसएफ के डीएसपी का फर्जी पहचान पत्र लगाकर घूम रहा था। जाँच में यह स्पष्ट हुआ कि उसका सीआईएसएफ से कोई संबंध नहीं है। आरोपी के खिलाफ कारंज पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्राइम ब्रांच के द्वारा गिरफ्तार किया गया CISF का फर्जी डीएसपी 

Crime Branch Ahmedabad: गुजरात पुलिस ने फर्जी अधिकारी बनकर रौब जमाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने लाल दरवाजा इलाके से एक ऐसे युवक को पकड़ा है जो खुद को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का DSP बता रहा था। उसकी पैंट पर CISF DSP का फर्जी पहचान पत्र लटका हुआ था।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी पंजाब का रहने वाला है और उसका CISF से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कारंज थाने में मामला दर्ज किया है।

सरदारबाग के पास घूम रहा था फर्जी DSP

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि लाल दरवाजा के सरदारबाग इलाके में एक युवक खुद को CISF का बड़ा अधिकारी बता कर घूम रहा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां जाल बिछाया।

टीम ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। उसकी पैंट पर CISF के DSP का ID कार्ड लटका हुआ था। पुलिस ने उसे रोक कर पूछताछ की तो वह घबरा गया और सही जवाब नहीं दे पाया।

सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी पोल खुल गई। आरोपी ने अपना नाम अजमा ए. सिकंदर कंबोज बताया। वह पंजाब का रहने वाला है। वह CISF में किसी भी पद पर तैनात नहीं है। वह सिर्फ लोगों पर रौब जमाने के लिए फर्जी ID कार्ड लेकर घूम रहा था।

रौब जमाने के लिए पहनता था फर्जी वर्दी

पुलिस के मुताबिक आरोपी को फर्जी अधिकारी बनने का शौक था। वह लोगों के बीच खुद को बड़ा अधिकारी दिखाना चाहता था ताकि लोग उससे डरें और उसका काम आसानी से हो जाए। लाल दरवाजा अहमदाबाद का सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका है, वहां रोज हजारों लोग आते-जाते हैं।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने इस फर्जी ID का इस्तेमाल कर किसी से पैसे तो नहीं वसूले या किसी को नौकरी दिलाने का झांसा तो नहीं दिया। कई बार ऐसे फर्जी अधिकारी बनकर लोग ठगी भी करते हैं।

क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर कारंज पुलिस के हवाले कर दिया है। कारंज पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी सरकारी अधिकारी बनने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

घटना के समय की फोटो

कोठ में 12 लाख की शराब पकड़ी

दूसरी तरफ अहमदाबाद ग्रामीण की कोठ पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वटामण चौराहे के पास दो कारों से विदेशी शराब की 2808 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो कारें व तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कुल 12.68 लाख का माल जब्त हुआ है।

पुलिस ने बताया कि दर्शक भरतभाई जोशी और मनीष अर्जुन कुशवाह आगे चलकर रास्ते की निगरानी कर रहे थे, जबकि महावीरसिंह नरेंद्रसिंह सरवैया पीछे वाली कार में शराब लेकर जा रहा था। शराब मंगवाने वाले दो आरोपी अभी फरार हैं।

यह भी पढ़े….

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें