Delhi : चलती बस में 40 किमी तक नाबालिग छात्रा से गैंग रेप , सियासत हुई तेज़, निर्भया केस की यादें हुईं ताज़ा - Democracysamachar.com
अपराध ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

Delhi : चलती बस में 40 किमी तक नाबालिग छात्रा से गैंग रेप , सियासत हुई तेज़, निर्भया केस की यादें हुईं ताज़ा

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • नई दिल्ली। दिल्ली में चलती बस में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गि...
  • पुलिस के मुताबिक पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली है और 11वीं कक्षा में पढ़ती है। परिजनों से विवाद के बाद...
  • 4 अगस्त की रात वह बारिश और अंधेरे के कारण गलती से परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान वहां एक खाली स्लीपर बस आकर रुकी। कंडक्...

DELHI : चलती स्लीपर बस में नाबालिग से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार; सियासी बयानबाजी तेज, एक बार फिर निर्भया रेप कांड की यादें हुई ताज़ा

नई दिल्ली। दिल्ली में चलती बस में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तरी दिल्ली की डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों कुलदीप और कंडक्टर संदीप को घटना वाले दिन ही तिमारपुर इलाके के पार्किंग से गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता को परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस के मुताबिक पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली है और 11वीं कक्षा में पढ़ती है। परिजनों से विवाद के बाद वह बिना बताए नोएडा सेक्टर-63 में एक रिश्तेदार के घर जा रही थी।

4 अगस्त की रात वह बारिश और अंधेरे के कारण गलती से परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान वहां एक खाली स्लीपर बस आकर रुकी। कंडक्टर ने उसे सेक्टर-63 छोड़ने की बात कही। पुलिस के अनुसार बस सूरजपुर में एक वर्कशॉप से रिपेयर होकर खाली लौट रही थी।

आरोप है कि बस चलने के कुछ देर बाद ही दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया और बाद में लड़की को कश्मीरी गेट के पास रिंग रोड पर छोड़कर भाग गए। परी चौक से कश्मीरी गेट की दूरी 40 किलोमीटर से ज्यादा है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया।

ट्रैवल कंपनी का बयान

बस कंपनी के मैनेजर मोनू गुप्ता ने बताया कि बस 27 जुलाई से 4 अगस्त तक सूरजपुर में खराब खड़ी थी। सेंसर न मिलने से रिपेयर में देरी हुई। 4 अगस्त को शाम 5 बजे बस वहां से निकली, लेकिन फिर रुक गई और रात 9 बजे तिमारपुर के लिए रवाना हुई। दोनों आरोपी कानपुर देहात के रहने वाले हैं और पिछले दो साल से कंपनी में काम कर रहे थे।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

इस घटना के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस ने कहा कि करीब 50 किमी तक चलती बस में वारदात होती रही, लेकिन गश्त और चेकिंग नहीं हुई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जिम्मेदार ठहराया। सीपीआई नेता एनी राजा ने कहा कि दिल्ली पुलिस का ध्यान अपराध रोकने पर होना चाहिए।

 

वहीं बीजेपी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है और क्राइम कंट्रोल पर काम कर रही है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की बात कही।

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें