Kanpur-Bidhnu Crime News: कानपुर के बिधनू में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात,ननिहाल आई 7 साल की मासूम से चचेरे मामा ने की दरिंदगी, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, आरोपी फरार - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

कानपुर के बिधनू में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात,ननिहाल आई 7 साल की मासूम से चचेरे मामा ने की दरिंदगी, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, आरोपी फरार

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  •  कानपुर के बिधनू में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है, अपनी माँ के साथ ननिहाल घूमने आई 7 साल की मास...
  • कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर शाम रिश्तों को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है...
  • पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में तीन टीमों को ल...

Kanpur-Bidhnu Crime News:  कानपुर के बिधनू में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है, अपनी माँ के साथ ननिहाल घूमने आई 7 साल की मासूम से खेत में चचेरे मामा ने दरिंदगी को अंजाम दिया ,बच्ची की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा,लेकिन उनकी पकड़ से बचकर आरोपी मौके से फरार हो गया, घटना के बाद परिजन मासूम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.

Kanpur-Bidhnu Crime News: कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर शाम रिश्तों को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ननिहाल में अपनी मां के साथ आई 7 साल की बच्ची के साथ उसके ही 35 वर्षीय चचेरे मामा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई की, लेकिन वह जंगल के रास्ते फरार हो गया।

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में तीन टीमों को लगाया है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार पीड़िता मूल रूप से साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह बुधवार को अपनी मां के साथ बिधनू थाना क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल आई हुई थी।

गुरुवार शाम पड़ोस में रहने वाला 35 वर्षीय आरोपी नारायण पासवान, जो रिश्ते में बच्ची का चचेरा मामा लगता है, उसे बहला-फुसलाकर गांव के बाहर ले गया। आरोप है कि उसने मक्के के खेत में बच्ची के साथ गलत हरकत की।

बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान वह मौका पाकर जंगल की तरफ भाग निकला।

अस्पताल में भर्ती है बच्ची, हालत सामान्य

घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर तुरंत बिधनू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे काशीराम अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अब सामान्य और खतरे से बाहर है।

सूचना मिलते ही डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसीपी घाटमपुर कृष्ण कांत सिंह और बिधनू थाना प्रभारी टी.बी. सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

थाना प्रभारी टी.बी. सिंह ने बताया, “मां की तहरीर पर देर रात दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़े….

 

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें