Jhansi Gursarai News: झांसी में दिल दहलाने वाली वारदात,बीए छात्रा से हुई सामूहिक दरिंदगी,आहत होकर दी जान,5 आरोपी गिरफ्तार,गांव में पसरा सन्नाटा* - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

झांसी में दिल दहलाने वाली वारदात,बीए छात्रा से हुई सामूहिक दरिंदगी,आहत होकर दी जान,5 आरोपी गिरफ्तार,गांव में पसरा सन्नाटा*

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • झांसी में एक B.A. की छात्रा के साथ कथित तौर पर हुए गैंगरेप बाद, उसने आहत होकर अपनी जान दे दी।परिजनों का आरोप है कि जब...
  • घटना से संबंधित वीडियो( “” हैंडल )
  • उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के गुरसरांय थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 1...

Jhansi Gursarai News: झांसी में एक B.A. की छात्रा के साथ कथित तौर पर हुए गैंगरेप बाद, उसने आहत होकर अपनी जान दे दी।परिजनों का आरोप है कि जब छात्रा कंडे लेने गई थी,उसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने उसे पकड़कर एक सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसे धमकाया भी। जिसके बाद घर लौटने के बाद आहत छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना से संबंधित वीडियो( Source “X” हैंडल )

Jhansi Crime News : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के गुरसरांय थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 18 वर्षीय बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ हुई घिनौनी वारदात के बाद उसने अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर 6 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है।

पूरी घटना क्या है ?

परिजनों के मुताबिक 20 सितंबर को दोपहर में छात्रा घर के पास अपने बाड़े में काम के लिए गई थी। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसे रोककर उसके साथ गलत हरकत की और फिर गांव के बाहर स्थित एक सुनसान विवाहघर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धमकाया और उसकी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

किसी तरह वह वहां से छूटकर घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई। घटना के बाद से वह बेहद सहमी और गुमसुम रहने लगी।

शादी की तैयारी कर रहा था परिवार, टूट गया सपना

पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी। वह घर में सबसे बड़ी थी। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। करीब 6 महीने पहले उसका रिश्ता उरई में तय हुआ था और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार के सपनों को तोड़ दिया।

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर के द्वारा बताया गया विवरण 

जहर खाने से बिगड़ी हालत, सीएचसी में घोषित मृत

परिजनों के अनुसार घटना से आहत होकर छात्रा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। वहां कुछ देर इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उसे घर लाया गया। लेकिन 21-22 सितंबर की रात करीब 2:30 बजे उसकी तबीयत फिर अचानक बिगड़ गई।

परिजन आनन-फानन में 22 सितंबर की सुबह करीब 4:15 बजे उसे गुरसरांय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कि युवती को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

पिता की तहरीर पर केस दर्ज, 5 आरोपी पकड़े गए

घटना के सम्बन्ध में क्षेत्रीय और परिजनों के द्वारा दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक फरार आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई है। उनके द्वारा बताया गया कि प्रारंभिक जांच में घटना से सम्बंधित कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिनमें आपसी जान-पहचान की बात भी शामिल है। पुलिस सीडीआर और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भी खुद गुरसरांय पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके द्वारा बताया कि घटना से सम्बंधित सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, और घटना कारित करने बाले सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच कराया जाएगा।

गांव में तनाव के कारण भारी पुलिस बल, जांच जारी

इस झकझोर देने बाली घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि यह बेहद संवेदनशील मामला है और कई टीम बनाकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े….

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें