Kanpur Conversion Case:धर्मांतरण के लिए दबाव का सनसनीखेज आरोप,हिंदू युवती को बुर्का पहनाकर खींची फोटो, वायरल करने की धमकी; थाने से भी लौटना पड़ा बैरंग
- Kanpur Conversion Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र में बुर्का न पहनने पर एक युवती के साथ मारपीट ...
- Kanpur Conversion Case: रावतपुर थाना क्षेत्र से एक 19 वर्षीय हिंदू युवती ने जबरन बुर्का पहनाकर फोटो खींचने और धर्म पर...
- रावतपुर की रहने वाली 19 वर्षीय पीड़िता के अनुसार, उसकी नानी का घर रावतपुर में ही आरोपी रूबी खान के घर के पड़ोस में है...
Kanpur Conversion Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र में बुर्का न पहनने पर एक युवती के साथ मारपीट और वीडियो वायरल करने की धमकी का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस द्वारा सुनवाई न करने का आरोप है। वही आरोपियों ने बुर्का न पहनने पर युवती के साथ मारपीट और आपत्तिजनक वीडियो/फोटो वायरल करने की धमकी दी है, धमकियों से डरकर युवती को अपनी BBA की पढ़ाई छोड़नी पड़ी और घर से निकलना भी कम कर दिया।
घटना पर पीड़ित हिंदू युवती की बाइट
Kanpur Conversion Case: रावतपुर थाना क्षेत्र से एक 19 वर्षीय हिंदू युवती ने जबरन बुर्का पहनाकर फोटो खींचने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला और जामा मस्जिद में पढ़ाने वाले एक युवक ने उसे इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया और विरोध करने पर मारपीट की। फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी से डरी युवती को अपनी बीबीए की पढ़ाई तक बीच में छोड़नी पड़ी। सबसे गंभीर आरोप यह है कि पीड़िता जब शिकायत लेकर रावतपुर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की।
पीड़ित BBA छात्रा कर वीडियो
जानिए क्या है पूरा मामला ?
रावतपुर की रहने वाली 19 वर्षीय पीड़िता के अनुसार, उसकी नानी का घर रावतपुर में ही आरोपी रूबी खान के घर के पड़ोस में है। वह बचपन से ही नानी के घर पर रही है और रूबी खान के घर उसका आना-जाना था। वह रूबी को मामी कहकर बुलाती थी।
युवती ने बताया कि करीब दो साल पहले रूबी खान के बच्चों को अरबी पढ़ाने के लिए रावतपुर स्थित जामा मस्जिद का एक युवक तौफीक आता था, जो खुद को हाफिज बताता था। रूबी ने ही उसकी जान-पहचान तौफीक से कराई थी। इस दौरान तीनों का एक साथ बाहर चाय पीने जाना भी होता था।
आरोप है कि इसी दौरान एक दिन रूबी खान ने उसे जबरन बुर्का पहना दिया और उसकी फोटो खींच ली। इसके बाद एक दिन रूबी उसे चाय पिलाने के बहाने बाहर ले गई, जहां तौफीक भी मौजूद था।

पीड़ित छात्रा का प्रार्थना पत्र के साथ फोटो
पीड़िता पर बुर्का पहनकर मस्जिद में रहने का बनाया गया दबाव
युवती का आरोप है कि उस दिन तौफीक ने उससे कहा कि तुम बुर्का पहन कर आया करो, मस्जिद में रहने लगो, वहीं नमाज पढ़ो और इस्लाम कबूल कर लो। जब युवती ने हिंदू धर्म न छोड़ने की बात कही और इसका विरोध किया, तो रूबी और तौफीक ने उसके साथ मारपीट की।
विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो उसकी बुर्का वाली फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इस धमकी के बाद युवती दहशत में आ गई। उसका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
आरोपियों की धमकी के कारण छोड़नी पड़ी पढ़ाई
पीड़िता रावतपुर के रमा महाराजपुर क्षेत्र के एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। लेकिन आए दिन रास्ते में रोके जाने, मारपीट और धर्म परिवर्तन के दबाव से वह इतनी भयभीत हो गई कि उसने नवंबर 2025 में कॉलेज जाना छोड़ दिया।
वह नानी के घर से अपने माता-पिता के घर रहने चली गई, लेकिन आरोप है कि आरोपी पक्ष ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और लगातार दबाव बनाते रहे।
पीड़िता की थाने में सुनवाई न होने का आरोप
लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर युवती 2 सितंबर को अपने परिजनों के साथ रावतपुर थाने में तहरीर देने पहुंची। युवती का आरोप है कि थाने में मौजूद एक दरोगा ने उसकी बात सुनने के बजाय उसी को गलत ठहरा कर टरका दिया।
इतना ही नहीं, जब वह थाने में शिकायत कर रही थी, तभी आरोपी पक्ष के कुछ पैरोकार भी थाने के बाहर पहुंच गए और उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। युवती के पिता एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं। परिवार का कहना है कि वह बेहद डरा हुआ है और बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
पूरे मामले पुलिस क्या कह रही है
इस संबंध में रावतपुर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर तथ्यों की पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय की गुहार लगाई है।
युवती ने मांग की है कि उसकी बुर्का में खींची गई फोटो को आरोपियों से बरामद किया जाए और उसे तथा उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वह अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू कर सके।
इस खबर को पढ़े……..