Kanpur Doctor Suicide News:कानपुर में कुशल सरकारी सर्जन ने पत्नी से विवाद के बाद किदवई नगर में खुद को गोली मार कर की आत्महत्या, अपार्टमेंट निवासी सदमे में, 6 माह के बच्चे से छिना पिता का साया - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

Kanpur Doctor Suicide News:कानपुर में कुशल सरकारी सर्जन ने पत्नी से विवाद के बाद किदवई नगर में खुद को गोली मार कर की आत्महत्या, अपार्टमेंट निवासी सदमे में, 6 माह के बच्चे से छिना पिता का साया

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • Kanpur Doctor Suicide News:कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने की आत्महत्या – पत्नी से विवाद के बाद किदवई नगर में खुद को मारी...
  • *कानपुर।* कानपुर के किदवई नगर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां कानपुर देहात में तैनात 38 वर्षीय सरकारी डॉक्टर सं...
  • सूचना पर पहुंची किदवई नगर पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और हथियार को कब्जे में लेकर शव को पो...

Kanpur Doctor Suicide News:कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने की आत्महत्या – पत्नी से विवाद के बाद किदवई नगर में खुद को मारी गोली, अपार्टमेंट में मची अफरा-तफरी, 6 माह के बच्चे को छोड़ गया पिता*

घटना स्थल के वीडियो 

*कानपुर।* कानपुर के किदवई नगर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां कानपुर देहात में तैनात 38 वर्षीय सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह ने पारिवारिक कलह के बाद आत्महत्या कर ली। रविवार देर रात करीब 2 बजे निराला नगर स्थित ब्लासम अपार्टमेंट में उन्होंने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही पूरे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में सर्वोदय नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची किदवई नगर पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और हथियार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है।

डॉ संदीप सिंह के फ़ाइल फोटो एवं घटना के बाद के वीडियो 

कौन थे डॉ. संदीप सिंह ?

मृतक डॉ. संदीप सिंह मूल रूप से लाल बंगला के परदेवनपुरवा के रहने वाले थे। उनके पिता राज बहादुर सिंह ने बताया कि संदीप कानपुर देहात में सरकारी डॉक्टर के पद पर तैनात थे। वह निराला नगर के ब्लासम अपार्टमेंट में अपनी दूसरी पत्नी कंचन और 6 महीने के मासूम बेटे के साथ रहते थे।

संदीप का यह दूसरा विवाह था। करीब पांच साल पहले उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था। पहली पत्नी से उनकी 5 साल की एक बेटी भी है। उसके बाद उन्होंने कासगंज की रहने वाली कंचन से प्रेम विवाह किया था।

मृतक के पिता द्वारा घटना के सम्बन्ध में दी गई बाइट 

पत्नी से कहासुनी के बाद उठाया खौफनाक कदम

पिता राज बहादुर के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद से ही संदीप और कंचन के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा था। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। परिजन दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा देते थे।

रविवार देर रात भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि रात करीब 2 बजे संदीप कमरे में चले गए और उन्होंने यह कदम उठा लिया। गोली की आवाज सुनकर कंचन ने शोर मचाया तो अपार्टमेंट के लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मृतक के रिश्तेदार के द्वारा दी गई बाइक 

पुलिस जांच में जुटी

कार्यवाहक किदवई नगर थानाध्यक्ष नीरज द्विवेदी ने बताया कि डॉक्टर ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से पूछताछ और जांच के बाद ही आत्महत्या की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

घटना के संबंध में एसीपी किदवई नगर द्वारा दी गई बाइट 

6 महीने के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया

इस घटना से सबसे ज्यादा दुखद पहलू यह है कि महज 6 महीने के मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। 5 साल की बड़ी बेटी भी अब पिता के बिना रहेगी। एक हंसता-खेलता परिवार पारिवारिक कलह की भेंट चढ़ गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी चर्चा है।

यह भी पढ़े…

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें