Kanpur Maharajpur Murder: कलयुगी मां ने प्रेमी संग मिलकर 14 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट रात भर छिपाए रखा शव - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

Kanpur Maharajpur Murder: कलयुगी मां ने प्रेमी संग मिलकर 14 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट रात भर छिपाए रखा शव

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • Kanpur Maharajpur Murder: महाराजपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने बेटे को अपने प्र...
  • Kanpur Maharajpur Murder:  कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला द...
  • इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि ऐसी मां के बारे में कभी सुना भी नहीं था...

Kanpur Maharajpur Murder: महाराजपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने बेटे को अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी मां ने पहले पेट दर्द से मौत होने की झूठी कहानी गढ़ी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसके झूठ का पर्दाफाश कर दिया। फिलहाल पुलिस फरार प्रेमी की तलाश में जुटी है।

घटना से सम्बंधित वीडियो

Kanpur Maharajpur Murder:  कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 14 साल के जिगर के टुकड़े की हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि किशोर ने अपनी मां को पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और इसका विरोध किया था। विरोध करने पर मां और उसके प्रेमी ने किशोर का मुंह दबाकर उसकी जान ले ली और पूरी रात शव घर में ही छिपाए रखा। सुबह होने पर मां ने बेटे की बीमारी से मौत होने की कहानी गढ़ दी, लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि ऐसी मां के बारे में कभी सुना भी नहीं था जो अपने ही बेटे की जान ले ले।

गुरुवार रात 9 बजे की घटना, दो बेटों ने देख लिया था मां को प्रेमी के साथ

जानकारी के अनुसार, महाराजपुर के एक गांव में रहने वाला एक 40 वर्षीय व्यक्ति गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। घर पर उसकी 35 वर्षीय पत्नी और तीन बेटे रहते हैं। सबसे बड़ा बेटा 14 साल का था जो गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र था, दूसरा बेटा 12 साल का है और तीसरा सबसे छोटा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, महिला के गांव के ही एक 35 वर्षीय युवक के साथ कई सालों से प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि वह युवक दो शादियां कर चुका है और दोनों पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी हैं।

गुरुवार रात करीब 9 बजे महिला का प्रेमी उसके घर आया हुआ था। उसी दौरान महिला के दो बेटे घर पहुंच गए और उन्होंने अपनी मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बड़े बेटे ने इसका विरोध किया और शोर मचाने लगा। इस पर प्रेमी ने किशोर को डांटना शुरू कर दिया। जब किशोर नहीं माना तो मां और उसके प्रेमी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान छोटा भाई दहशत में आ गया।

हत्या के बाद प्रेमी अपने घर चला गया।

हत्या के बाद प्रेमी ने की आत्महत्या की कोशिश, ग्रामीणों ने बचाया

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद प्रेमी को डर सताने लगा कि अब उसका अवैध संबंध पूरे गांव में उजागर हो जाएगा। इसी डर से वह अपने घर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा। तभी घर में मौजूद परिजनों और शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने उसे फंदे से उतारकर बचा लिया। इसके बाद से वह घर से फरार हो गया है।

उधर, आरोपी मां ने बेटे के शव को रातभर घर में ही रखा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। शुक्रवार सुबह उसने पड़ोसियों को बताया कि उसके बड़े बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ गई, पेट में दर्द हुआ, मुंह से झाग निकला और उसकी मौत हो गई।

लेकिन गांव के ही एक जागरूक ग्रामीण को मां की कहानी पर शक हुआ, क्योंकि रात में उस घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आई थीं। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर हत्या की सूचना दे दी।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण

पुलिस और फोरेंसिक टीम को मिले हत्या के सबूत, पिता को बताया झूठी कहानी

सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच में किशोर के गले और शरीर पर चोट के निशान मिले, जिससे यह साफ हो गया कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने जब किशोर के पिता को जो गुजरात में रहता है, इस घटना की जानकारी दी तो मां ने पिता को भी वही झूठी कहानी बताई कि बेटा आटा लेकर लौटा, पेट में दर्द हुआ और मुंह से झाग आने से उसकी मौत हो गई। पिता ने भी छोटे बेटे के हवाले से यही बात पुलिस को बताई।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि “प्रेमी के साथ मां को देख किशोर ने शोर मचाने पर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में प्रेमी ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन उसे बचा लिया गया। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद मां और उसके प्रेमी का सामना कराकर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि, विसरा सुरक्षित

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस ने विस्तृत जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखवा लिया है। किशोर की मौत के बाद उसके दोनों छोटे भाई लगातार बिलख रहे हैं। उन्हें शांत कराने पहुंचे ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। गांव में हर किसी की जुबान पर एक ही बात है कि एक मां अपने ही बेटे के साथ ऐसा कैसे कर सकती है।

आरोपी प्रेमी फरार, घर पर पुलिस तैनात

घटना के बाद से आरोपी प्रेमी फरार है। शुक्रवार सुबह जब पुलिस उसके घर पूछताछ करने पहुंची तो परिजनों ने बताया कि वह बिना बताए कहीं चला गया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। वहीं गांव में तनाव और आक्रोश को देखते हुए एहतियातन मृतक किशोर के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

 घटना के संबंध में ACP चकेरी की बाइट

पुलिस का कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद मां को हिरासत में लेकर प्रेमी के साथ आमना-सामना कराकर पूछताछ की जाएगी और फिर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को देखें…..

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें