Kanpur Minor Girl Assault News: कानपुर में रिश्ते हुए कलंकित,ननिहाल में नाबालिग भांजी से 6 माह तक दरिंदगी, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, नानी छोड़कर फरार - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

Kanpur Minor Girl Assault News: कानपुर में रिश्ते हुए कलंकित,ननिहाल में नाबालिग भांजी से 6 माह तक दरिंदगी, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, नानी छोड़कर फरार

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • Kanpur Minor Girl Assault News: कानपुर में रिश्तो को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां ननिहाल पढ़ाई करने गई ...
  • Kanpur Crime News: पीड़ित किशोरी और उसकी माँ का वीडियो 
  • Kanpur Rawatpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रावतपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली वा...

Kanpur Minor Girl Assault News: कानपुर में रिश्तो को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां ननिहाल पढ़ाई करने गई एक किशोरी के साथ 6 माह तक कई लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब युवती चार माह की गर्भवती हुई तो उसके ननिहाल पक्ष के द्वारा एक निजी अस्पताल में गर्भपात करवा दिया गया। इसके बाद उसकी नानी चुपचा पी उसकी उसकी मां के पास छोड़कर फरार हो गई। वहीं अब पुलिस मामले में अभियोग पंजीकृत कार्यवाही करने की प्रक्रिया में है।

Kanpur Crime News: पीड़ित किशोरी और उसकी माँ का वीडियो 

Kanpur Rawatpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रावतपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए ननिहाल गई एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही रिश्तेदारों ने दरिंदगी की हदें पार कर दीं।

करीब 6 महीने तक बच्ची के साथ गलत काम होता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो बिना उसकी मां को बताए उसका गर्भपात करा दिया गया और उसे कानपुर में उसकी मां के पास छोड़कर आरोपी परिजन फरार हो गए।

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़िता की मां ने रावतपुर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

POCSO Act: घटना के संबंध में पीड़ित किशोरी की मां के द्वारा दी गई बाइट 

पढ़ाई के लिए नानी के घर भेजा था

पीड़ित परिवार रावतपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा 9 की छात्रा है। बेहतर पढ़ाई के लिए उसने अपनी बेटी को कन्नौज जिले के तिर्वा में स्थित अपने मायके यानी बच्ची के नाना-नानी के घर भेजा था।

बच्ची वहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान रिश्ते में मामा लगने वाले युवक और उसके दोस्तों ने बच्ची के साथ गलत हरकतें शुरू कर दीं। यह सिलसिला लगभग 6 महीने तक चलता रहा।

बच्ची ने हिम्मत करके नाना-नानी और मामी को इस बारे में बताया, लेकिन उन्होंने उसकी मदद करने की बजाय उसे ही डरा-धमकाकर चुप करा दिया। कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Minor Assault: घटना के संबंध में पीड़िता के द्वारा दी गई बाइट

पहले गायब होने की सूचना, फिर अस्पताल से आया फोन

महिला ने बताया कि एक दिन उसके पिता ने फोन करके कहा कि उसकी बेटी गायब हो गई है। जब महिला ने कहा कि अगर उसकी बेटी को कुछ हुआ तो जिम्मेदारी आप सबकी होगी, तो अगले ही दिन उसकी मां ने फोन करके कहा कि बेटी की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला ने कहा कि वह खुद बीमार है, इसलिए तुरंत नहीं आ सकती। अगले दिन तिर्वा के माधव हॉस्पिटल से डॉक्टर का फोन आया कि आपकी बेटी अब ठीक है, आकर ले जाइए। जब महिला ने कहा कि वहां नाना-नानी तो होंगे ही, तो अस्पताल से बताया गया कि बच्ची अकेली भर्ती है।

जब महिला ने अपनी मां को फोन किया तो मां ने बहाना बनाया कि वह खाना लेने घर गई है।

गर्भपात कराकर मां के पास छोड़ा और भाग गई नानी

अगले दिन आरोपी नानी बच्ची को लेकर कानपुर में उसकी मां के घर पहुंची। एक दिन रुकी। उसने बताया कि बच्ची के पेट में दर्द और बुखार था, अब ठीक है, कुछ दिन दवा चलेगी। फिर मौका पाते ही वह फरार हो गई। इसके बाद से मायके पक्ष के सभी लोगों ने फोन बंद कर लिए।

नानी के जाने के बाद बच्ची 3-4 दिन तक गुमसुम रही। जब मां ने प्यार से और जोर देकर पूछा तो बेटी रो पड़ी और अपने साथ हुई सारी आपबीती बता दी। उसने बताया कि कैसे 6 महीने तक उसे डराया जाता रहा और बाद में जब वह गर्भवती हो गई तो अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया गया।

बेटी की बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह तुरंत बेटी को लेकर रावतपुर थाने पहुंची।

पुलिस का बयान

रावतपुर थानाध्यक्ष कमलेश राय ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी संज्ञान में आई है। अभी लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़े….

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें