Kanpur Swine Flu News:स्वास्थ्य महकमे की बड़ी लापरवाही,स्वाइन फ्लू के मरीज़ का सामान्य मरीजो के बीच किया गया था ईलाज, मौत के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ा - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

Kanpur Swine Flu News:स्वास्थ्य महकमे की बड़ी लापरवाही,स्वाइन फ्लू के मरीज़ का सामान्य मरीजो के बीच किया गया था ईलाज, मौत के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ा

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • Kanpur Swine Flu News: कानपुर में स्वास्थ्य महकमे की बड़ी लापरवाही: स्वाइन फ्लू के मरीज को आम मरीजों के बीच किया भर्त...
  • Kanpur Swine Flu News: कानपुर के नामी निजी अस्पतालों में शुमार रावतपुर स्थित अनुराग हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही का सनस...
  • स्वाइन फ्लू से करने वाले युवक की पहचान कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थानाक्षेत्र के खेड़ा जादेपुर गांव निवासी ग्राम प्रधा...

Kanpur Swine Flu News: कानपुर में स्वास्थ्य महकमे की बड़ी लापरवाही: स्वाइन फ्लू के मरीज को आम मरीजों के बीच किया भर्ती, इलाज के दौरान मौत के बाद मचा हड़कंप, आम जन मानस के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ा।

Kanpur Swine Flu News: कानपुर के नामी निजी अस्पतालों में शुमार रावतपुर स्थित अनुराग हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन पर आरोप है कि स्वाइन फ्लू जैसे संक्रामक रोग के मरीज को गाइडलाइन को दरकिनार कर आम मरीजों के बीच ICU में भर्ती कर उसका इलाज किया गया। इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद जब जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई, तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

आखिर पूरा मामला क्या है ?

स्वाइन फ्लू से करने वाले युवक की पहचान कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थानाक्षेत्र के खेड़ा जादेपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान रामराज के 28 वर्षीय बेटे शिवम राज के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, विगत शुक्रवार की दोपहर शिवम के अचानक पेट में दर्द की शिकायत हुई। जिसको पहले कन्नौज में एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया, जहां हालत में किसी तरह से सुधार न होता देख परिजनों ने शनिवार सुबह उसे कानपुर के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल अनुराग हॉस्पिटल में निजी चिकित्सक के रेफर लेटर पर भर्ती कराया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे वायरल निमोनिया बताकर मरीज को ICU में भर्ती कर लिया। जबकि मंगलवार को इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिसर में जमकर हंगामा काटा था। हंगामे की सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

RT PCR जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद मचा हड़कंप

मृतक शिवम् की सैंपल जांच में स्वाइन फ्लू (H1N1) की पुष्टि होने के बाद अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्वस्थ विभाग के नियमानुसार स्वाइन फ्लू के मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज करना होता है, ताकि संक्रमण अन्य मरीजों में न फैले, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया।

Kanpur Swine Flu News: अस्पताल प्रशासन की लापरवाही ?

सूत्रों की मानें तो स्वाइन फ्लू मरीज के मामले में अस्पताल प्रशासन ने घोर लापरवाही बरती है। मरीज़ की H1N1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को न तो व्हाटसअप के किसी ग्रुप, न तो डाक के माध्यम से और न ही लिखित तौर पर सीएमओ (CMO) ऑफिस के एपीडमिक विंग को किसी तरह से सूचना नहीं दी गई।

वहीं अस्पताल प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही वहां देखने को मिली जब डॉक्टरों और अस्पताल के द्वारा मरीज़ को  आइसोलेशन वार्ड में रख कर ईलाज नहीं किया गया, जबकि नियमानुसार इस तरह के मरीज का आइसोलेशन वार्ड में रख कर ही ईलाज करना होता।

वहीं अस्पताल प्रशासन ने मरीज़ की मौत के बाद सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल के नर्सिंग व अन्य स्टाफ की स्वाइन फ्लू (H1N1) की अभी तक कोई जाँच नहीं कराई है और न ही मरीज़ के परिजनों की किसी तरह से कोई जाँच नहीं की गई। जिससे आम जन-मानस में स्वाइन फ्लू का संक्रमण फैल सकता है।

Kanpur CMO News: अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग ने अपने अपने दिये बयान 

इस गंभीर मामले में अनुराग हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अनुराग सेंगर ने अपने बयान में कहा कि, “परिजनों ने मरीज को वायरल निमोनिया बताकर भर्ती कराया था। जबकि बाद में जांच आने पर पता चला कि उसे स्वाइन फ्लू था।”

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि यह एक  बेहद गंभीर लापरवाही बाला मामला है। अगर अस्पताल ने स्वाइन फ्लू में ईलाज प्रकिया में पालन होने बाली गाइडलाइन का अनुसरण नहीं किया है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

इसको भी पढ़ें–

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें