कर्नाटक (बेंगलुरु): स्वाद नहीं, धुआं-धुआं! बेंगलुरु में पाव भाजी में निकली जली हुई बीड़ी, शिकायत पर Zomato ने पकड़ा दिया 100 रुपये का कूपन, भड़के लोग - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

कर्नाटक (बेंगलुरु): स्वाद नहीं, धुआं-धुआं! बेंगलुरु में पाव भाजी में निकली जली हुई बीड़ी, शिकायत पर Zomato ने पकड़ा दिया 100 रुपये का कूपन, भड़के लोग

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • बेंगलुरु : ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना कितना रिस्की हो सकता है, इसका ताजा मामला बेंगलुरु से सामने आया है। यहां एक शख्स ने Z...
  • बेंगलुरु के रहने वाले प्रियम तहाबिलदार ने Zomato के जरिए एक लोकल रेस्टोरेंट से पाव भाजी ऑर्डर की थी। जब ऑर्डर घर पहुं...
  • प्रियम ने तुरंत इसकी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। फोटो वायरल होते ही लोगों ने Zomato और रेस्टोरेंट को जमकर ट...

बेंगलुरु : ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना कितना रिस्की हो सकता है, इसका ताजा मामला बेंगलुरु से सामने आया है। यहां एक शख्स ने Zomato से पाव भाजी ऑर्डर की, लेकिन प्लेट खोलते ही उसके होश उड़ गए। भाजी के साथ कटे प्याज पर एक जली हुई, इस्तेमाल की हुई बीड़ी पड़ी मिली।इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और रेस्टोरेंट की हाइजीन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला ?

बेंगलुरु के रहने वाले प्रियम तहाबिलदार ने Zomato के जरिए एक लोकल रेस्टोरेंट से पाव भाजी ऑर्डर की थी। जब ऑर्डर घर पहुंचा और उन्होंने पैकेट खोला, तो प्याज के ऊपर सुलगी हुई बीड़ी रखी थी।

प्रियम ने तुरंत इसकी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। फोटो वायरल होते ही लोगों ने Zomato और रेस्टोरेंट को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

100 रुपये का कूपन देकर पल्ला झाड़ा

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने Zomato पर इसकी शिकायत की, तो कंपनी ने कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ 100 रुपये का कूपन थमा दिया। इस जवाब से यूजर्स और ज्यादा भड़क गए। लोग पूछ रहे हैं कि क्या खाने में बीड़ी मिलने की कीमत सिर्फ 100 रुपये है?

सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि यह सीधे-सीधे फूड सेफ्टी से खिलवाड़ है। मामले के तूल पकड़ने के बाद Zomato की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें