Namibia(Wind hok):क्रिकेट में बड़ा उलटफेर: नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को 18 रन से हराया
- विडहोक : क्रिकेट के मैदान से एक बड़ा उलटफेर सामने आया है। मेजबान नामीबिया ने ट्राई-नेशन T20 सीरीज के पहले ही मैच में...
- मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और नामीबिया को बल्लेबाजी के ...
- नामीबिया की ओर से ओपनर्स लॉरेन स्टेनकैंप और जान फ्रिलिंक ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में 84 रनों...
NAMIBIA (WINDHOK) : मेजबान नामीबिया ने क्रिकेट इतिहास में बड़ा उलट फेर करते हुए, तीन देशों की T20 सीरीज के पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका जैसी दिग्गज टीम को एक रोमांचक मुकाबले में मात देते हुए , पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।

विडहोक : क्रिकेट के मैदान से एक बड़ा उलटफेर सामने आया है। मेजबान नामीबिया ने ट्राई-नेशन T20 सीरीज के पहले ही मैच में दिग्गज साउथ अफ्रीका को 18 रन से हरा दिया। यह मुकाबला शुक्रवार को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस ट्राई-सीरीज में नामीबिया, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

नामीबिया ने दिया था 164 रनों का लक्ष्य
मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और नामीबिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य दिया।
नामीबिया की ओर से ओपनर्स लॉरेन स्टेनकैंप और जान फ्रिलिंक ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में 84 रनों की साझेदारी की।

साउथ अफ्रीका 145 पर सिमटी
164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम पूरे 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन ही बना सकी और 18 रन से मैच हार गई।
नामीबिया की जीत के हीरो रहे जोहान्स जोनाथन स्मिट, जिन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। स्मिट ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। उनके अलावा रूबेन ट्रम्पेलमैन ने भी 3 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी।