Tamil Nadu Tiruvallur News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में मिड-डे मील में लापरवाही: सांभर में मरी छिपकली मिलने से 40 छात्रों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

सांभर में मरी छिपकली मिलने से 40 छात्रों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के कोट्टैयूर गांव का है, जहां एक सरकारी मिडिल स्कूल में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना के तहत प...
  • तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से सरकारी स्कूल में परोसे गए भोजन में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिले के कोट्ट...
  • प्राथमिक जानकारी के अनुसार छात्रों को परोसे गए सांभर में मरी हुई छिपकली मिली थी, जिसके बाद यह घटना हुई।

Tamil Nadu Tiruvallur News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के कोट्टैयूर गांव का है, जहां एक सरकारी मिडिल स्कूल में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना के तहत परोसे गए भोजन में मरी हुई छिपकली मिलने से लगभग 38 से 40 छात्रों की तबीयत खराब हो गई।

घटना स्थल के वीडियो

Tamil Nadu Tiruvallur News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से सरकारी स्कूल में परोसे गए भोजन में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिले के कोट्टैयूर गांव स्थित पंचायत यूनियन मिडिल स्कूल में सुबह का नाश्ता खाने के बाद करीब 40 छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। छात्रों को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार छात्रों को परोसे गए सांभर में मरी हुई छिपकली मिली थी, जिसके बाद यह घटना हुई।

एक साथ 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

यह घटना कडंबत्तूर पंचायत यूनियन के अंतर्गत आने वाले कोट्टैयूर गांव के सरकारी मिडिल स्कूल की है, जहां 50 से अधिक छात्र पढ़ते हैं। सुबह स्कूल में छात्रों के लिए नाश्ते में सांभर परोसा गया था। बताया जा रहा है कि करीब 40 छात्रों ने यही नाश्ता किया था।

नाश्ता करने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों को उल्टी और घबराहट होने लगी। देखते ही देखते एक-एक कर कई बच्चों ने चक्कर आने की शिकायत की। एक साथ इतने बच्चों की तबीयत बिगड़ने से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी फैल गई। शिक्षकों ने तुरंत इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और अभिभावकों को दी।

अस्पताल में पहुंचे बीमार बच्चों के वीडियो

108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए छात्र

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और सभी प्रभावित छात्रों को 108 एंबुलेंस की मदद से तिरुवल्लूर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। सभी बच्चों को वहां भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है।

फिलहाल सभी छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है।

भोजन की गुणवत्ता पर उठ सवाल

इस घटना के बाद सरकारी स्कूलों में दिए जाने वाले नाश्ते और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश और चिंता है।

हालांकि, प्रशासन ने अभी तक सांभर में छिपकली मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। भोजन के सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि छात्रों की तबीयत बिगड़ने की असली वजह क्या थी।

यह भी पढ़े…

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें