Kanpur Ganesh Visarjan Attack: कानपुर में गणेश विसर्जन जुलूस पर पुरानी रंजिश में हमला, फायरिंग और बमबाजी से मची भगदड़, 4 घायल, एक गिरफ्तार - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

कानपुर में गणेश विसर्जन जुलूस पर पुरानी रंजिश में हमला, फायरिंग और बमबाजी से मची भगदड़, 4 घायल, एक गिरफ्तार

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के पास गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान पुरानी रंजिश के च...
  • घटना के समय का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
  • कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर इलाके में गुरुवार को गणेश विसर्जन के दौरान बवाल हो गया। पुरानी रंजिश के चलत...

Kanpur Ganesh Visarjan Attack: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के पास गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान पुरानी रंजिश के चलते उपद्रवियों ने अंधाधुंध बमबाजी, फायरिंग और मारपीट की।हमलावरों ने घात लगाकर सबसे आगे चल रहे मूर्ति रखे ट्रैक्टर को रुकवाया, 4 सेकंड में 3 देसी बम फोड़े, 2-3 राउंड फायरिंग की और लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से श्रद्धालुओं पर हमला किया।इस हिंसक झड़प और भगदड़ में 5 लोग घायल हुए हैं, पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर कई आरोपीयों को हिरासत में ले लिया है बाकी आरोपियों की तलाश में लगी हुई है.

घटना के समय का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Kanpur Ganesh Visarjan Attack: कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर इलाके में गुरुवार को गणेश विसर्जन के दौरान बवाल हो गया। पुरानी रंजिश के चलते करीब तीन दर्जन लोगों की भीड़ ने विसर्जन यात्रा पर धारदार हथियार, फायरिंग और देशी बम (दैमार) से हमला कर दिया। हमले में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और महिलाओं व बच्चों को खेतों में कूदकर जान बचानी पड़ी।

पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पांडु नदी पुल के पास हुआ हमला

हनुमंत विहार केडीए कॉलोनी गल्ला मंडी निवासी अर्पित शुक्ला के अनुसार, वे सभी सेन पश्चिम पारा स्थित बिधनू नहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। जैसे ही जुलूस पांडु नदी पुल पार कर फत्तेपुर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने जुलूस पर हमला बोल दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने भक्तों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान केडीए कॉलोनी निवासी अंश शर्मा उर्फ सुदामा पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जबकि अविरल दुबे, मंयक और एक महिला भी घायल हो गई। सभी घायलों को पास के निहारिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुरानी रंजिश का मामला

अर्पित शुक्ला ने बताया कि उनका नवंबर 2025 में शोभित सिंह राणा उर्फ शोभित ठाकुर से विवाद हुआ था। आरोपियों ने दो बार उनके घर आकर मारपीट भी की थी, जिसकी शिकायत हनुमंत विहार थाने में दर्ज कराई गई थी। तभी से आरोपी शोभित मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि शोभित इन दिनों फत्तेपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर रह रहा था।

घायल अंश की बहन आकांक्षा शर्मा की तहरीर पर गुजैनी थाने में शोभित सिंह, राहुल भदौरिया, नितिन सिंह, बलवान सिंह के बेटे शिवा सिंह और जंगी समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना के संबंध में डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के द्वारा दी गई बाइट 

पुलिस ने क्या कहा ?

इस मामले में डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया, “गणेश विसर्जन यात्रा में फायरिंग की बात सही नहीं है। मौके पर दैमार पटाखा चलाए जाने की बात सामने आई है। फत्तेपुर नाका के पास मारपीट हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी राहुल भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।”

पुलिस का कहना है कि इलाके में शांति व्यवस्था कायम है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़े…

 

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें