उत्तर प्रदेश (लखनऊ) : चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, 13 साल की नौकरी छोड़ सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
- लखनऊ : उत्तर प्रदेश की चर्चित IAS अफसर दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या...
- उनका यह अचानक लिया गया फैसला ब्यूरोक्रेसी में चर्चा का विषय बना हुआ है।
- 4 महीने से थीं साइडलाइन, बाकी थी 17 साल की सेवा
Uttar Pradesh (Lucknow) : चर्चित IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद IAS से इस्तीफा दे दिया है। 2013 बैच की अफसर दिव्या ने रविवार 30 अगस्त को सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा “आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।”

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की चर्चित IAS अफसर दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या इस समय राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर लखनऊ में तैनात थीं। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्य सचिव एसपी गोयल को भेज दिया है। रविवार सुबह उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 428 शब्दों की पोस्ट लिखकर खुद इसकी जानकारी दी।
उनका यह अचानक लिया गया फैसला ब्यूरोक्रेसी में चर्चा का विषय बना हुआ है।
4 महीने से थीं साइडलाइन, बाकी थी 17 साल की सेवा
सूत्रों के मुताबिक दिव्या मित्तल पिछले 4 महीने से साइडलाइन चल रही थीं। करीब 4 महीने पहले ही उनका ट्रांसफर देवरिया से लखनऊ किया गया था। शासन में विशेष सचिव, राजस्व का पद युवा IAS के लिए काफी हल्का माना जाता है, जबकि दिव्या को हमेशा फील्ड में काम करना पसंद रहा है।
43 वर्षीय दिव्या मित्तल की अभी 17 साल की नौकरी बाकी थी, लेकिन उन्होंने 13 साल की सेवा के बाद ही VRS लेने का फैसला कर लिया।
IIT दिल्ली, IIM बेंगलुरु से लंदन तक का सफर
दिव्या मित्तल की गिनती सबसे पढ़ी-लिखी IAS अधिकारियों में होती है। उन्होंने IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से MBA किया। इसके बाद उन्होंने लंदन में लाखों की नौकरी भी की। लेकिन वह नौकरी छोड़कर भारत वापस लौट आईं।
उन्होंने दो साल में दो बार UPSC क्लीयर किया। पहली बार में उनका चयन IPS के लिए हुआ और अगले ही साल वह IAS बन गईं।
वह मिर्जापुर, बस्ती और देवरिया की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। बेहद सख्त प्रशासक के तौर पर उनकी छवि रही है।
पति भी दे चुके हैं इस्तीफा
दिव्या के पति गगनदीप सिंह 2011 बैच के भारतीय व्यापार सेवा (ITS) के अफसर हैं। वह 2022 में ही अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफे के बाद उन्होंने ‘न्यूरोकैप’ नाम से अपनी कंपनी शुरू की है, जो देश-विदेश में ट्रेडिंग का काम करती है।
इस्तीफे के बाद क्या करेंगी? 4 चर्चाएं तेज
अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दिव्या ने इस्तीफे की वजह नहीं बताई है, लेकिन उनके फैसले के बाद कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं –
1. फील्ड पोस्टिंग न मिलने से नाराजगी: उन्हें फील्ड का काम पसंद था और सचिवालय की पोस्टिंग से वह खुश नहीं थीं।
2. पति के साथ बिजनेस: वह पति की कंपनी से जुड़ सकती हैं।
3. कोचिंग और लेखन: चर्चा है कि दोनों पति-पत्नी मिलकर लखनऊ में IAS की तैयारी की कोचिंग शुरू कर सकते हैं। हाल ही में दिव्या ने UPSC तैयारी पर एक किताब भी लॉन्च की है।
4. राजनीति में एंट्री: अगले साल यूपी में चुनाव है और मिर्जापुर डीएम रहते हुए वह काफी लोकप्रिय रही हैं, इसलिए उनके राजनीति में आने की भी चर्चा है, हालांकि उनके स्वभाव को देखते हुए इसकी संभावना कम बताई जा रही है।