UP Outsourcing Employees New Rules 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी अब होगी सुरक्षित, मिलेगा लाखों का ईलाज और बीमा
- up-outsourcing-employees-new-rules-yogi-government-upcos-2026 : CM योगी का आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा: अब...
- लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए योगी सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। अब कोई भी प्राइवेट ...
- UP Outsourcing Employees New Rules:अब बर्खास्तगी के लिए लेनी होगी सरकार से अनुमति
up-outsourcing-employees-new-rules-yogi-government-upcos-2026 : CM योगी का आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा: अब कंपनी नहीं निकाल सकेगी नौकरी से, सरकार की अनुमति जरूरी; 5 लाख तक कैशलेस इलाज और 50 लाख तक बीमा
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए योगी सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। अब कोई भी प्राइवेट आउटसोर्सिंग कंपनी अपनी मर्जी से किसी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाल सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) की शुरुआत करते हुए यह बड़ा फैसला सुनाया।
UP Outsourcing Employees New Rules:अब बर्खास्तगी के लिए लेनी होगी सरकार से अनुमति
नई व्यवस्था के तहत अब अगर किसी आउटसोर्स कर्मचारी को हटाना है तो कंपनी को सीधे बर्खास्त नहीं कर सकेगी। पहले सरकार को इसकी सूचना देनी होगी और अनुमति लेनी होगी। सरकार शिकायत की जांच करेगी। अगर शिकायत झूठी या गलत पाई गई तो कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
सीएम योगी ने साफ कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों का किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस नई व्यवस्था का मकसद कंपनियों की मनमानी रोकना और कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा देना है।
इलाज के लिए 5 लाख तक की कैशलेस सुविधा
सरकार ने कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी बड़ा कदम उठाया है।
– ESI का पैसा सीधे अस्पताल को दिया जाएगा।
– अगर अस्पताल में सुविधा नहीं है तो कर्मचारी को कैशलेस इलाज से जोड़ा जाएगा।
– कर्मचारी और उसके पूरे परिवार को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
– मातृत्व लाभ भी दिया जाएगा।
परिवार को 50 लाख तक का बीमा कवर
नई व्यवस्था में परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए कई बड़े प्रावधान किए गए हैं :
– दुर्घटना बीमा : किसी दुर्घटना या आपदा में परिवार को 20 लाख से 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर।
– अग्निकांड सहायता : आग लगने जैसी घटना में निगम की तरफ से परिवार को 10 लाख रुपये तक की मदद।
– बच्चों की शिक्षा : अनहोनी होने पर बेटे की पढ़ाई के लिए 8 लाख और बेटी की पढ़ाई के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता।
– बेटी की शादी : बेटी की शादी के लिए भी आर्थिक मदद दी जाएगी।
इसके अलावा कर्मचारियों के लिए जीरो बैलेंस खाता खोलने और परिवार के चार सदस्यों को विभिन्न सरकारी सुविधाओं से जोड़ने की भी घोषणा की गई है।