आगरा : आगरा में कर्ज के नाम पर महिला से दरिंदगी, रकम लौटाने के बाद भी नहीं लौटाए गहने
- Uttar Pradesh (Agra) : सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता में कर्ज के बदले महिला से शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ...
- पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने घर के खर्च के लिए सूरजभान से अपने आभूषण गिरवी रखकर कुछ रुपये उधार लिए ...
- महिला का आरोप है कि इसी दौरान सूरजभान ने कई बार उसके साथ जबरदस्ती की और शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने उधार ली गई पूर...
Uttar Pradesh (Agra) : सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता में कर्ज के बदले महिला से शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने जेवर गिरवी रखकर लिए गए उधार की रकम चुकाने के बाद भी गहने वापस न देने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद सिकंदरा थाने में सूरजभान नामक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
क्या है पूरा मामला ?
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने घर के खर्च के लिए सूरजभान से अपने आभूषण गिरवी रखकर कुछ रुपये उधार लिए थे। इसके बाद सूरजभान का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया।
महिला का आरोप है कि इसी दौरान सूरजभान ने कई बार उसके साथ जबरदस्ती की और शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने उधार ली गई पूरी रकम लौटा दी, तो उसने अपने गहने वापस मांगे, लेकिन आरोपी टालमटोल करने लगा और गहने देने से इंकार कर दिया।
वीडियो वायरल कर दी आत्मदाह की चेतावनी
पीड़िता का कहना है कि उसने पहले सिकंदरा थाने में शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर उसने एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उसने डीएम कार्यालय के सामने आत्महत्या करने की चेतावनी दी।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने सूरजभान के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी से पूछताछ की जाएगी।