Varanasi Beniyabagh Toilet Rape Case: बेनियाबाग शौचालय में 14 साल की हिन्दू नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी दुलारे अंसारी गिरफ्तार - Democracy Samachar
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

बेनियाबाग शौचालय में 14 साल की हिन्दू नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी दुलारे अंसारी गिरफ्तार

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • वाराणसी के बेनियाबाग शौचालय में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी दुलारे अंसारी को किया गिरफ्तार, थाने में...
  • घटना के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा दी गई बाइट
  • उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी काशी में कानून व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। वाराणसी के सबसे व्यस...

Varanasi Beniyabagh Toilet Rape Case: वाराणसी के बेनियाबाग शौचालय में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी दुलारे अंसारी को किया गिरफ्तार, थाने में रोकर मांगी माफी, 48 घंटे में चार्जशीट दाखिल होगी।

घटना के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा दी गई बाइट

Varanasi Minor Girl Rape: उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी काशी में कानून व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। वाराणसी के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाके बेनियाबाग में रविवार दोपहर एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सार्वजनिक शौचालय में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आई और चौक थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान देवली गली निवासी दुलारे अंसारी पुत्र रहमतुल्लाह उम्र 30 वर्ष के रूप में की है। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उसे थाने लाई तो वह फूट-फूट कर रोने लगा और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।

पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले में एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि पुलिस 48 घंटे के भीतर इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल की मांग करेगी।

क्या है पूरा मामला ?

यह घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है। बेनियाबाग मलिन बस्ती के पास एक सामुदायिक सुलभ शौचालय है, जहां आसपास की बस्ती के लोग जाते हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 साल की बेटी दोपहर में शौचालय गई थी।

आरोप है कि शौचालय परिसर में पहले से मौजूद आरोपी दुलारे अंसारी ने किशोरी को अकेला देखकर उसे जबरदस्ती अंदर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी किशोरी को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।

डरी-सहमी किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। बेटी की बात सुनकर परिवार के होश उड़ गए। परिजन तुरंत उसे लेकर चौक थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने रात में ही दबिश देकर पकड़ा

मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे बेहद गंभीरता से लिया। चौक थाने में पॉक्सो एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी खुद थाना प्रभारी चौक के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक और साइंटिफिक टीम को बुलाया गया। टीम ने शौचालय परिसर से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।

इसके बाद पुलिस ने रात में ही आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे बेनियाबाग इलाके से ही घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

थाने में रोने लगा आरोपी, बोला – बहन मानूंगा

पुलिस जब आरोपी दुलारे अंसारी को गिरफ्तार कर थाने लाई तो उसका सारा रौब गायब हो गया। थाने में वह पुलिस के सामने रोने लगा। हाथ जोड़कर कहने लगा – साहब गलती हो गई, इस बार माफ कर दीजिए। आगे से ऐसी गलती कभी नहीं होगी। आज से सभी लड़कियों को बहन मानूंगा।

लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। उसके खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पटना के संबंध में एसीपी के द्वारा दी गई जानकारी

ACP का बड़ा बयान – 48 घंटे में चार्जशीट

इस पूरे मामले में एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही FIR दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया। घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच कराई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। वाराणसी पुलिस इसे मिशन मोड में ले रही है। दो दिन के अंदर जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। साथ ही इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए आवेदन दिया जाएगा ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

सार्वजनिक शौचालयों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना के बाद वाराणसी में सार्वजनिक शौचालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। बेनियाबाग जैसा भीड़भाड़ वाला इलाका, जहां दिन भर हजारों लोगों का आना-जाना रहता है, वहां इस तरह की वारदात होना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन शौचालयों पर कोई गार्ड नहीं रहता और असामाजिक तत्व अक्सर वहां जमे रहते हैं।

पुलिस ने कहा है कि सभी सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा ऑडिट कराई जाएगी।

यह भी पढ़े….

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें