कानपुर : FIR दर्ज कराने के लिए पहली मंजिल की रेलिंग पर फंदा डालकर बैठा युवक, 6 घंटे तक पुलिस करती रही मान मनौव्वल - Democracysamachar.com
अपराध ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

कानपुर : FIR दर्ज कराने के लिए पहली मंजिल की रेलिंग पर फंदा डालकर बैठा युवक, 6 घंटे तक पुलिस करती रही मान मनौव्वल

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • कानपुर : सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्योरी गांव में मंगलवार सुबह हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवक अपनी ए...
  • सुबह 6 बजे से शुरू हुआ हाई वोल्टेज हंगामा
  • पूरा मामला न्योरी गांव का है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एक युवक श्याम सुंदर ने अपनी पत्नी गोमती और तीन बच्चों को घर के ...

UTTAR PRADESH (KANPUR) : थाना सेन पश्चिम पारा के न्योरी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक युवक अपना मुकद्दमा दर्ज न होने पर गले में फंदा डालकर पहली मंजिल की रेलिंग पर बैठ गया और हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए आत्महत्या की धमकी देने लगा, 6 घंटे तक पुलिस मनाने की कोशिश करती रही, एफआईआर दर्ज़ होने के बाद युवक माना….

कानपुर : सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्योरी गांव में मंगलवार सुबह हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवक अपनी एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर गले में रस्सी का फंदा डालकर पहली मंजिल की बालकनी की रेलिंग पर बैठ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस करीब 6 घंटे तक उसे समझाती रही, लेकिन युवक न्याय की जिद पर अड़ा रहा। अंत में थानेदार को उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करना पड़ा और एफआईआर की कॉपी दिखाने के बाद ही वह नीचे उतरा।

सुबह 6 बजे से शुरू हुआ हाई वोल्टेज हंगामा

पूरा मामला न्योरी गांव का है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एक युवक श्याम सुंदर ने अपनी पत्नी गोमती और तीन बच्चों को घर के अंदर कर मुख्य गेट को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद वह पहली मंजिल की बालकनी पर पहुंचा और रेलिंग में रस्सी बांधकर गले में फंदा डाल कर रेलिंग पर बैठ गया। वह लगातार न्याय दिलाने और मुकदमा दर्ज करने की मांग करता रहा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी।

एक साल से अधिकारियों के लगा रहा चक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्याम सुंदर का करीब एक साल पहले पड़ोसी रामबाबू से विवाद हुआ था। आरोप है कि ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप के बाद उल्टा श्याम सुंदर के खिलाफ पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

श्याम सुंदर ने पुलिस पर गंभीर लगते हुए कहा कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई और ग्राम प्रधान व गांव के दो अन्य लोगों ने पुलिस के द्वारा उसकी पिटाई करवाई। पीड़ित ने बताया कि वह पिछले एक साल से मुख्यमंत्री के जनता दरबार समेत जिले के अधिकारियों को करीब दो दर्जन प्रार्थना पत्र दे चुका है, परन्तु उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।

FIR की कॉपी देख नीचे उतरा युवक 

घटना की सूचना मिलते ही थाना सेन पश्चिम पारा की पुलिस के साथ साथ अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने लगभग 6 घंटे तक युवक को समझाने का प्रयास करती रही। वहीं इस घटना क्रम के दौरान युवक ने कुछ पुराने ऑडियो भी सुनाए , जिसमें उसके द्वारा पुलिस पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा का भी आरोप लगाया है। अंतत : थाना पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और एफआईआर की प्रति  युवक को दिखाई , तब जाकर  श्याम सुंदर ने  गले से फंदा निकाल कर नीचे उतरने को राजी हुआ।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक के आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें