Uzbekistan : ताशकंद में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम सप्लाई सहित 11 महत्वपूर्ण समझौतो पर लगी मुहर - Democracysamachar.com
देश- विदेश ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

Uzbekistan : ताशकंद में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम सप्लाई सहित 11 महत्वपूर्ण समझौतो पर लगी मुहर

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • ताशकंद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा भारत की एनर्जी सिक्योरिटी और कूटनीति के लिहाज से ऐतिहासिक स...
  • इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान `ऑर्डर ऑफ ओलिय दरजाली दुस्तलिक` (Oliy Darajali D...
  • 1. यूरेनियम की दीर्घकालिक सप्लाई: दोनों देशों ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के लिए यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति व्यवस्था ब...

Uzbekistan (Tashkand) :  PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम सप्लाई और UPI समेत 11 बड़े समझौतों पर लगी मुहर

ताशकंद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा भारत की एनर्जी सिक्योरिटी और कूटनीति के लिहाज से ऐतिहासिक साबित हुई है। ताशकंद के कुकसारॉय राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में दोनों देशों ने अपने रिश्तों को `व्यापक रणनीतिक साझेदारी` (Comprehensive Strategic Partnership) में बदलने का फैसला किया है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान `ऑर्डर ऑफ ओलिय दरजाली दुस्तलिक` (Oliy Darajali Dustlik) से सम्मानित किया गया। यह पीएम मोदी को मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान है।

डील की बड़ी बातें

1. यूरेनियम की दीर्घकालिक सप्लाई: दोनों देशों ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के लिए यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति व्यवस्था बनाने पर सहमति जताई है। पीएम मोदी ने कहा – “We will also establish a long-term arrangement for the supply of uranium.” यह भारत के 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा के लक्ष्य के लिए अहम है। उज्बेकिस्तान दुनिया के टॉप-5 यूरेनियम उत्पादकों में है।

2. व्यापार का लक्ष्य 5 अरब डॉलर:  दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 1 अरब डॉलर से बढ़ाकर 5 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

3. 11 समझौते और 5 बड़े ऐलान:  इस दौरे में 11 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें 2026-30 के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान, पर्यटन, आयुर्वेद, पर्यावरण, उच्च शिक्षा, भूविज्ञान और खनिज संसाधन, और वित्त मंत्रालयों के बीच आर्थिक संवाद शामिल हैं।

4. UPI अब उज्बेकिस्तान में भी:  भारत के UPI को उज्बेकिस्तान के UZQR सिस्टम से जोड़ने पर सहमति बनी है, जिससे भारतीय पर्यटक वहां UPI से भुगतान कर सकेंगे।

5. सिस्टर-सिटी समझौते: तीन सिस्टर-सिटी और सिस्टर-स्टेट समझौतों को अंतिम रूप दिया गया। पीएम मोदी ने कहा कि इन्हें सिर्फ कागजों तक सीमित न रखकर ठोस रोडमैप बनाया जाए। उज्बेकिस्तान के `न्यू ताशकंद` शहर के लिए भारत के GIFT City मॉडल को उदाहरण के तौर पर पेश किया गया।

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें