Karnataka Viral News : फ़िल्मी स्टाइल में पुलिस को देख कर तालाब में छिपा, आधा घण्टे तक घास में खेलता रहा चूहे - बिल्ली का खेल, दरोगा ने खींच कर निकाला बाहर - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

Karnataka Viral News : फ़िल्मी स्टाइल में पुलिस को देख कर तालाब में छिपा, आधा घण्टे तक घास में खेलता रहा चूहे – बिल्ली का खेल, दरोगा ने खींच कर निकाला बाहर

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • Karnataka Viral News : कर्नाटक में शातिर चोर को गिरफ्तार करने के लिये 30 मिनट तक चला फिल्मी ड्रामा ,गिरफ्तार आरोपी भद...
  • Karnataka Viral News :  कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के भद्रावती में बुधवार को एक फिल्मी सीन जैसा नजारा देखने को मिला। 1...
  • पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम दिलीप उर्फ करिया है। वह भद्रावती शहर समेत कई थानों में 16 चोरी के मामलों में वॉन्टेड था...

Karnataka Viral News : कर्नाटक में शातिर चोर को गिरफ्तार करने के लिये 30 मिनट तक चला फिल्मी ड्रामा ,गिरफ्तार आरोपी भद्रावती निवासी 19 साल का दिलीप उर्फ करिया है। पुलिस के मुताबिक वह काफी समय से फरार था और लगातार कोर्ट के नोटिस के बाद भी अदालती कार्यवाही से बच रहा था, जिसके चलते कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था।

Karnataka Viral News :  कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के भद्रावती में बुधवार को एक फिल्मी सीन जैसा नजारा देखने को मिला। 16 मामलों में वॉन्टेड एक शातिर चोर पुलिस को देखकर तालाब में कूद गया और करीब आधे घंटे तक पानी में मौजूद घास के नीचे छिपा रहा। आखिरकार पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डालकर तालाब में छलांग लगाई और उसे धर दबोचा।

कौन है करिया चोर ?

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम दिलीप उर्फ करिया है। वह भद्रावती शहर समेत कई थानों में 16 चोरी के मामलों में वॉन्टेड था। जमानत मिलने के बाद वह कोर्ट में पेश हुए बिना फरार हो गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

कैसे पकड़ा गया मोस्ट वांटेड चोर करिया ?

कोर्ट के आदेश के बाद भद्रावती न्यू टाउन पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया। जैसे ही पुलिस की टीम उसके ठिकाने पर पहुंची, करिया भागकर पास की तालाब में कूद गया और वहां मौजूद घास के नीचे जाकर छिप गया। पुलिस बाहर खड़े होकर उसके निकलने का इंतजार करती रही।

जब 30 मिनट से ज्यादा समय तक वह बाहर नहीं आया तो न्यू टाउन थाने के दो जांबाज पुलिसकर्मी गंगाधर और हलप्पा अपनी जान की परवाह किए बिना तालाब में कूद गए और घास के अंदर छिपे करिया को खींचकर बाहर ले आए।

इस मामले में भद्रावती सब-डिवीजन के डीएसपी प्रकाश राठौड़ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को भी पढ़ें–

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें