Kanpur Fake Currency News: 2 लाख के जाली नोटों के साथ 3 गिरफ्तार,पांचवी पास कलर प्रिंटर से छापता था नकली नोट - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

Kanpur Fake Currency News: 2 लाख के जाली नोटों के साथ 3 गिरफ्तार,पांचवी पास कलर प्रिंटर से छापता था नकली नोट

Author
democracysamachar@gmail.com
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • Kanpur Fake Currency News: कानपुर में नकली नोटों का काला कारोबार, कमिश्नरेट पुलिस ने 2 लाख के जाली नोटों के साथ 3 शात...
  • कानपुर: कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शहर में जाली नोटों का कारोबार करने वाले एक संगठित गिरोह का भं...
  • पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह गिरोह पिछले 3-4 महीनों से कानपुर और आसपास के जिलों में सक्रिय था और कम पढ़े-लिखे लोगों...

Kanpur Fake Currency News: कानपुर में नकली नोटों का काला कारोबार, कमिश्नरेट पुलिस ने 2 लाख के जाली नोटों के साथ 3 शातिरों को दबोचा, कलर प्रिंटर से छापते थे 50, 100 और 500 के नोट, एक के बदले तीन का ऑफर*

संयुक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नकली नोट छापने वाले अभियुक्तों की  गई पेशी 

कानपुर: कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शहर में जाली नोटों का कारोबार करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। अपराध शाखा और रेलबाजार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रामलीला ग्राउंड के पास घेराबंदी कर तीन शातिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 लाख 4 हजार 650 रुपये के नकली नोट, एक हाई-क्वालिटी कलर प्रिंटर और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला पूरा सेटअप बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह गिरोह पिछले 3-4 महीनों से कानपुर और आसपास के जिलों में सक्रिय था और कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाकर बाजार में जाली मुद्रा खपा रहा था।

नकली नोट छापने वाले आरोपियों के पास से बरामद की गई फेक करंसी

कैसे हुआ खुलासा ? मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

इस पूरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) संकल्प शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामलीला ग्राउंड के पास कुछ लोग भारी मात्रा में जाली नोटों के साथ किसी बड़ी डील के लिए इकट्ठा होने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसओजी और रेलबाजार पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम ने तय जगह पर घेराबंदी की और जैसे ही तीनों आरोपी संदिग्ध बैग के साथ पहुंचे, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके बैग से 50, 100 और 500 रुपये के जाली नोटों की गड्डियां मिलीं। मौके पर ही नोटों की जांच में वह नकली पाए गए। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों को थाने ले आई और गहन पूछताछ शुरू की।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी ? ट्रेनों में चोरी से लेकर जेबकतरी तक का है पुराना रिकॉर्ड

पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1. सोमिल गुप्ता – मूल रूप से जालौन का रहने वाला है।

2. रोशन अली – मूल रूप से बलरामपुर का रहने वाला है, फिलहाल मूलगंज चौराहा कानपुर में रह रहा था।

3. शेर सिंह- मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है, फिलहाल चकेरी कानपुर में रह रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि ये तीनों कोई नए अपराधी नहीं हैं। इन पर पहले से ही लगभग 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि ये मुकदमे फेक करेंसी के नहीं, बल्कि ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने, जेब काटने और चोरी जैसे मामलों के हैं। पुलिस का मानना है कि ट्रेनों में चोरी करते-करते ही इनकी आपस में मुलाकात हुई और फिर इन्होंने जल्दी पैसा कमाने के लिए जाली नोट छापने का प्लान बनाया।

कैसे छापते थे नोट? एक के बदले तीन का लालच

पूछताछ में आरोपियों ने जो तरीका बताया वह चौंकाने वाला है। ये लोग बाजार से सामान्य फोटो कॉपी वाला कागज खरीदते थे और एक अच्छे कलर प्रिंटर की मदद से 50, 100 और 500 रुपये के नोटों की हूबहू नकल तैयार करते थे।

गिरोह का बिजनेस मॉडल था – “एक के बदले तीन”। यानी अगर कोई व्यक्ति इन्हें 10,000 रुपये असली देता था तो ये उसे 30,000 रुपये के जाली नोट देते थे। इस लालच में कई लोग इनके झांसे में आ जाते थे।

पुलिस के मुताबिक ये लोग टारगेट भी सोच-समझकर चुनते थे। ये मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों से आए कम पढ़े-लिखे लोगों, छोटे दुकानदारों और मजदूर वर्ग के लोगों को निशाना बनाते थे, ताकि कोई नोटों की असलियत को आसानी से पहचान न सके और ये लोग ठगी करके फरार हो सकें।

मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी पुलिस

अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपने कुछ और साथियों के नाम भी उजागर किए हैं। ये साथी इन्हें नोट छापने के लिए विशेष प्रकार का कागज उपलब्ध कराते थे और प्रिंटिंग की तकनीक सिखाते थे। ये सभी सहयोगी भी कानपुर और आसपास के जिलों जालौन, उन्नाव और बलरामपुर के ही रहने वाले हैं।

पुलिस अब इन फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। इनके पास से और भी बड़ी मात्रा में जाली नोट और उपकरण बरामद होने की संभावना है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा के द्वारा दी गई बाईट

पुलिस की अपील – जाली नोट से रहें सावधान

कमिश्नरेट पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी के पास भी इस तरह के जाली नोट आते हैं या कोई व्यक्ति एक के बदले तीन नोटों का लालच देता है तो तुरंत 112 या नजदीकी थाने में सूचना दें। पुलिस ने कहा कि जाली नोट रखना और बाजार में चलाना दोनों ही गंभीर अपराध हैं।

इस कार्रवाई से कानपुर में त्योहारों से पहले जाली नोटों के बड़े कारोबार पर लगाम लगी है।

इस खबर को पढ़े….

इस खबर को पढ़े….

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें