UP Health Infra Boost: यूपी में स्वास्थ्य क्रांति,योगी सरकार 1606 करोड़ की 65 परियोजनाओं से बदलेगी चिकित्सा की तस्वीर, लखनऊ में बनेगा 1010 बेड का मेगा हॉस्पिटल
- UP Health Infra Boost: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक शुद्र...
- UP Health Infra Boost: लखनऊ, 11 सितंबर: उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने के बाद अब योगी आदित्यनाथ सरक...
- इन परियोजनाओं की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सरकार सिर्फ बिल्डिंग नहीं बना रही, बल्कि बढ़ी हुई MBBS सीटों के हिसाब से प...
UP Health Infra Boost: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक शुद्रण बनाने के लिए 1606 करोड़ की 65 परियोजनाओं का एक मेगा पैकेज तैयार किया है। जिसमें 44 परियोजनाओं का शिलान्यास और 21 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की फ़ाइल फोटो
UP Health Infra Boost: लखनऊ, 11 सितंबर: उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने के बाद अब योगी आदित्यनाथ सरकार हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने की तरफ बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 1606.83 करोड़ रुपये की कुल 65 परियोजनाओं का मेगा पैकेज तैयार किया है। इनमें 1400.70 करोड़ की 44 परियोजनाओं का शिलान्यास और 206.13 करोड़ की लागत से बनकर तैयार 21 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
इन परियोजनाओं की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सरकार सिर्फ बिल्डिंग नहीं बना रही, बल्कि बढ़ी हुई MBBS सीटों के हिसाब से पूरा इको-सिस्टम तैयार कर रही है। इसमें छात्रावास, लेक्चर थिएटर, नर्सिंग कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर, मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर, किडनी-लिवर ट्रांसप्लांट यूनिट से लेकर सीवरेज और वाटर सप्लाई तक शामिल है।
सबसे बड़ी परियोजना: लखनऊ में 855 करोड़ का 1010 बेड का अस्पताल
इस पूरे पैकेज का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट राजधानी लखनऊ को मिला है। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमतीनगर विस्तार के नए परिसर में 855.04 करोड़ रुपये की लागत से 1010 बेड का नया अस्पताल भवन बनाया जाएगा। यह अस्पताल बेसमेंट के साथ बहुमंजिला होगा और प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल भवन होगा। इससे लखनऊ ही नहीं, पूरे मध्य यूपी के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
इसी संस्थान में एक और बड़ी सौगात तैयार है। मुख्य चिकित्सा भवन की छठी और सातवीं मंजिल पर 18.22 करोड़ रुपये की लागत से किडनी, लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसका जल्द लोकार्पण होगा। अब यूपी के मरीजों को ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली-मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही 200 बेड के राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में 100 मरीजों के लिए नया वेटिंग हॉल भी बनकर तैयार है।
मेरठ और कानपुर को मिलेगी ट्रॉमा और संक्रामक रोगों से लड़ने की ताकत
पश्चिमी यूपी के सबसे बड़े सेंटर मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए 6 बड़ी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। यहां मौजूदा लेवल-2 ट्रॉमा सेंटर को अपग्रेड करके 100 बेड का लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा, जिस पर 48.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क हादसों में घायलों को अब यहीं एडवांस इलाज मिलेगा। साथ ही बाल रोग विभाग में 34.82 करोड़ रुपये से नया MCH (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य) सेंटर बनेगा। इसके अलावा महिला-पुरुष पीजी हॉस्टल, 10 MLD का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर सप्लाई सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा।
कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज में भी दो बड़े काम होने हैं। यहां 49.40 करोड़ रुपये से नया संक्रामक रोग चिकित्सालय बनेगा और अस्पताल के लिए नया पावर जनरेटर सिस्टम लगेगा। लोकार्पण की सूची में कानपुर में ही यूजी बॉयज हॉस्टल का विस्तार, मेडिकल रिकॉर्ड सेक्शन और मानसिक रोग विभाग में डी-एडिक्शन वार्ड ब्लॉक तैयार है।
बुंदेलखंड से पूर्वांचल तक हॉस्टल और अकादमिक सुविधाओं का विस्तार
योगी सरकार ने MBBS की सीटें 2017 में 1840 से बढ़ाकर अब 5400 से ज्यादा कर दी हैं। सीटें बढ़ने से हॉस्टल की जरूरत भी बढ़ी है, इसलिए इस पैकेज में सबसे ज्यादा फोकस हॉस्टल पर है।
झांसी मेडिकल कॉलेज में 28.44 करोड़ से नया अकादमिक ब्लॉक बनेगा जिसमें AC लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस हॉल, कैफेटेरिया और परीक्षा हॉल होंगे। साथ ही 26.89 करोड़ से 272 बेड का नया गर्ल्स हॉस्टल बनेगा।
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 43.68 करोड़ से बहुमंजिला मॉडर्न रोगी सहायक कैंटीन प्रस्तावित है और बनकर तैयार मल्टी स्टोरी डबल सीटर गर्ल्स हॉस्टल का लोकार्पण होगा।
अयोध्या, जौनपुर, मिर्जापुर, बस्ती में – अयोध्या मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का इंटर्नशिप हॉस्टल, 100 बेड बॉयज और 100 बेड यूजी गर्ल्स हॉस्टल प्रस्तावित है। जौनपुर में डॉक्टरों के लिए टाइप-1 से टाइप-4 तक के आवास, 200 क्षमता के दो लेक्चर हॉल, गेस्ट हाउस और फायर सेफ्टी सिस्टम बनेगा। मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज में 160 क्षमता का बॉयज और 140 क्षमता का गर्ल्स हॉस्टल बनेगा। बस्ती के ओपेक हॉस्पिटल कैली में नया क्लीनिकल ब्लॉक और गेस्ट हाउस, बैंक, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और नया शवगृह बनकर तैयार है।
एटा और कुशीनगर में भी 100-100 बेड के बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल और STP की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।
नर्सिंग में आत्मनिर्भर होगा यूपी
डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सों की कमी को दूर करने के लिए योगी सरकार 6 नए नर्सिंग कॉलेज खोल रही है। गोंडा मेडिकल कॉलेज में 9.93 करोड़ से नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास होगा। जबकि बहराइच, अयोध्या, हरदोई, सहारनपुर और ग्रेटर नोएडा में 20.82-20.82 करोड़ की लागत से बने 60-60 सीट के BSc नर्सिंग कॉलेज और कॉलेज ऑफ नर्सिंग का लोकार्पण किया जाएगा। शाहजहांपुर में भी इमरजेंसी विभाग के जीर्णोद्धार के साथ नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हो रही है।
कुल मिलाकर यह 1606 करोड़ का निवेश सिर्फ ईंट-पत्थर का निवेश नहीं है, बल्कि यूपी को मेडिकल एजुकेशन हब और सस्ते व सुलभ इलाज का मॉडल राज्य बनाने की योगी सरकार की रणनीति का दूसरा बड़ा चरण है।