Jamui Encounter News: जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, 5 गिरफ्तार - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, 5 गिरफ्तार

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • जमुई में छात्रा से बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है ...
  • बिहार के जमुई जिले के सदर थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस ...
  • मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। एसपी विश्व...

Jamui Encounter News: जमुई में छात्रा से बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में नंदन के पैर में गोली लगी है, वहीं दूसरा आरोपी हरे राम के पैर में चोट आई है। पुलिस ने दोनों को पकड़कर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं पुलिस ने अब तक 120 सोशल मीडिया अकाउंट पर की कार्यवाही.

जमुई कांड के हैवान का एनकाउंटर के बाद का वीडियो

Jamui Encounter News: बिहार के जमुई जिले के सदर थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस कांड के दो मुख्य आरोपियों को मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह अब तक कुल 5 आरोपियों को पुलिस दबोच चुकी है।

मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। एसपी विश्वजीत दयाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।

 प्रेस वार्ता के दौरान जमुई के पुलिस अधीक्षक

कैसे पकड़े गए मुख्य आरोपी ? एसपी ने बताई पूरी कहानी

एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ के बाद मुख्य आरोपियों की जानकारी मिली।

मंगलवार सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस कांड के दो मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव प्रतापपुर गांव के बाहर नदी किनारे झाड़ियों में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में बनी SIT टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस को देखकर हरेराम यादव भागने लगा। भागने के दौरान गिरने से उसका दायां पैर फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस को नंदन यादव के छिपने की जगह का पता चला।

जब पुलिस टीम नंदन को पकड़ने गई तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें नंदन के दाएं पैर में गोली लग गई। दोनों को गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रेस वार्ता के दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एनकाउंटर के संबंध में बताते हुए

आरोपियों का आपराधिक इतिहास, अवैध कारोबार से कनेक्शन

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों मुख्य आरोपी बालिग हैं और इनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों बालू और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े हुए हैं। पुलिस इनके पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है।

पुलिस ने कहा कि वीडियो में दिख रहे बाकी 2 आरोपियों की तलाश अभी जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जमुई घटना को लेकर जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान क्या कहा ?

वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा, 120 प्रोफाइल चिन्हित

इस मामले में पुलिस ने एक और बड़ा एक्शन लिया है। नाबालिग पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने साइबर थाने में अलग से FIR दर्ज की है।

एसपी ने बताया कि करीब 120 वेबसाइट, फेसबुक प्रोफाइल, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनलों को चिन्हित किया गया है जिन्होंने इस वीडियो को शेयर किया है। इनमें से जमुई के ही रामाशीष चौधरी सहित 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला कोई भी वीडियो शेयर न करें। ऐसा करना POCSO एक्ट के तहत गंभीर अपराध है और ऐसा करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

क्या था पूरा मामला ?

यह घटना 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की है। दो नाबालिग दोस्त कोचिंग के बाद फोटोशूट कराने मड़वा पहाड़ इलाके में गए थे। वहां 6-7 युवकों ने उन्हें घेरकर अभद्रता की और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी नवीन के निर्देश पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर POCSO और BNS की धाराओं में केस दर्ज किया था।

प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद

इस प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ दीप्ति मोनाली, सदर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सुमन, पुअनि विवेक कुमार और DIU प्रभारी मौजूद थे।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा और सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा।

इस खबर को पढ़े….

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें