Kanpur Dengue News: कानपुर में डेंगू का खतरा बरकरार, 24 घंटे में मिले 3 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने 940 घरों में चलाया लार्वा विनष्टीकरण अभियान - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

कानपुर में डेंगू का खतरा बरकरार, 24 घंटे में मिले 3 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने 940 घरों में चलाया लार्वा विनष्टीकरण अभियान

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ाता ही जा रहा है। 24 घंटे में शहर के अंदर डेंगू के 3 नए मरीज मिलने ...
  • *कानपुर।* कानपुर में डेंगू और बुखार का खतरा लगातार बना हुआ है। शनिवार को जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिलने से स्वास...
  • मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर के कई इलाकों में घरघर सर्वे किया और लार्वा नष्ट करने का ...

Kanpur Dengue News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ाता ही जा रहा है। 24 घंटे में शहर के अंदर डेंगू के 3 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ , वहीं विभाग ने डेंगू पर लगाम लगाने के लिये 940 घरों में चलाया लार्वा विनष्टीकरण अभियान चलाया।

 

*कानपुर।* कानपुर में डेंगू और बुखार का खतरा लगातार बना हुआ है। शनिवार को जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इनमें से दो मरीज कोपरगंज इलाके में मिले हैं, जबकि एक मरीज बिल्हौर के खरेचा गांव में मिला है। इसके साथ ही हरजेंदर नगर में स्क्रब टाइफस का एक मामला भी सामने आया है, जिसके बाद विभाग ने निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर के कई इलाकों में घर-घर सर्वे किया और लार्वा नष्ट करने का अभियान चलाया। बिल्हौर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 118 लोगों की जांच भी की गई।

कोपरगंज के दोनों केस निकले दूसरे जिलों के

जिला मलेरिया विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को जो तीन डेंगू के मरीज मिले हैं, उनमें से दो केस कोपरगंज क्षेत्र में रिपोर्ट हुए थे। जांच में पता चला कि ये दोनों मरीज मूल रूप से अन्य जनपदों के रहने वाले हैं और कानपुर में इलाज के लिए आए थे। इसलिए इन दोनों केसों को संबंधित जनपदों में रिपोर्ट करा दिया गया है। तीसरा मरीज बिल्हौर के खरेचा गांव का है, जो स्थानीय है। उसका इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि हरजेंदर नगर क्षेत्र में पोर्टल पर दर्ज एक स्क्रब टाइफस केस के संबंध में भी टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही पूरी कराई है। मरीज के घर और आसपास के इलाके में दवा का छिड़काव और जागरूकता अभियान चलाया गया है।

940 घरों का हुआ सर्वे, 35 घरों में मिला डेंगू का लार्वा

डेंगू के नए केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर के संवेदनशील इलाकों में सघन अभियान चलाया। टीम ने खपरा मोहाल कैंट, मकबरा, सूटरगंज, काजीखेड़ा, भट्टा वाली गली, कुली बाजार, नवीन पार्क, जूही खुर्द आदि क्षेत्रों में 940 घरों का सर्वे किया।

सर्वे के दौरान 35 घरों में डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। टीम ने लोगों को कूलर, गमलों, टायरों और छतों पर रखे बर्तनों में पानी जमा न होने देने की हिदायत दी। साथ ही लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने और मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

बिल्हौर में लगा स्वास्थ्य शिविर, 118 लोगों की हुई जांच

उधर ग्रामीण क्षेत्र बिल्हौर में भी बुखार के मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया। शिविर में कुल 118 लोगों की जांच की गई। इसमें 19 लोगों की मलेरिया और टाइफाइड की जांच की गई, जबकि बुखार से पीड़ित तीन लोगों के सैंपक्योंल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शहर में बढ़ रहा है डेंगू ?

विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव होने से डेंगू के मच्छर पनपते हैं। कानपुर में पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश के कारण कई इलाकों में पानी जमा हो गया है, जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं, झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज न कराएं।

स्वास्थ्य विभाग ने की अपील

नोडल अधिकारी ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घर में कूलर का पानी हर हफ्ते बदलें, टंकियों को ढक कर रखें और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। किसी भी तरह का बुखार होने पर तुरंत आशा बहू या एएनएम से संपर्क करें।

यह भी पढ़े…

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें