Kanpur Train Oil Theft: भौंती खेड़ा में रेलवे वैगन से तेल चोरी खेल फिर हुआ शुरू, मालगाड़ी से केन में तेल लूटते युवकों का वीडियो हुआ वायरल - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

भौंती खेड़ा में रेलवे वैगन से तेल चोरी खेल फिर हुआ शुरू, मालगाड़ी से केन में तेल लूटते युवकों का वीडियो हुआ वायरल

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  •  कानपुर में रेलवे वैगन से दिनदहाड़े तेल चोरी – भौंती-खेड़ा में खड़ी मालगाड़ी से केन में तेल भरते युवकों का वीडियो वाय...
  • भौंती खेड़ा में मालगाड़ी से ट्रेन चोरी करते हुए अपराधियों का वीडियो
  • उत्तर प्रदेश में कानपुर के सचेंडी इलाके में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। भौंती खेड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर खड़...

Kanpur Train Oil Theft: कानपुर में रेलवे वैगन से दिनदहाड़े तेल चोरी – भौंती-खेड़ा में खड़ी मालगाड़ी से केन में तेल भरते युवकों का वीडियो वायरल, सचेंडी पुलिस जांच में जुटी*

भौंती खेड़ा में मालगाड़ी से ट्रेन चोरी करते हुए अपराधियों का वीडियो

Bhaunti Kheda Malgadi Chori: उत्तर प्रदेश में कानपुर के सचेंडी इलाके में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। भौंती खेड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के वैगन से खुलेआम तेल चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक बेखौफ होकर वैगन से तेल निकालकर प्लास्टिक की केन में भरते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल सचेंडी पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्लास्टिक की केन में भर रहे थे तेल, दूर से बना वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी काफी देर से खड़ी है। तभी दो-तीन युवक आते हैं और वैगन का वाल्व खोलकर तेल निकालने लगते हैं। वे अपने साथ लाई गई बड़ी-बड़ी प्लास्टिक की केन में तेल भरते हैं।

वीडियो किसी ने दूरी से अपने मोबाइल से बनाया है, इसलिए युवकों के चेहरे साफ नहीं दिख रहे हैं। लेकिन जिस तरह से वे तेल निकाल रहे हैं, उससे साफ है कि यह कोई तकनीकी काम नहीं बल्कि चोरी है। वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आया और देखते ही देखते पूरे कानपुर में फैल गया।

स्थानीय लोगों ने कहा – पहले भी होती रही हैं ऐसी चोरियां

भौंती खेड़ा के स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई नई घटना नहीं है। यहां अक्सर मालगाड़ियां घंटों तक ट्रैक पर खड़ी रहती हैं। कई बार सिग्नल न मिलने या लूप लाइन में गाड़ी खड़ी होने से मालगाड़ी 3-4 घंटे तक एक ही जगह पर रुकी रहती है।

इसी का फायदा उठाकर कुछ शातिर युवक वैगन से तेल, कोयला और अन्य सामान चोरी कर लेते हैं। लोगों ने बताया कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

वीडियो पुराना है या नया? पुलिस कर रही है जांच

सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया वीडियो कुछ दिन पुराना लग रहा है। पुलिस वीडियो की सत्यता, लोकेशन और समय की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को भी इसकी सूचना दे दी गई है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि किस वैगन से कौन सा तेल चोरी किया गया और इसमें कौन लोग शामिल थे।

रेलवे की सुरक्षा पर उठे सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी की सुरक्षा कौन कर रहा था? क्या RPF की गश्त नहीं हो रही थी? अगर दिनदहाड़े इस तरह तेल चोरी हो सकता है तो बड़ी वारदात भी हो सकती है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर लिया है।

यह भी पढ़े….

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें