Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, 35-40 घायल, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान - Democracy Samachar
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

चोरबागान पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, 35-40 घायल, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सप्तमी की शाम (17 अक्टूबर 2026) उत्तरी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल मे...
  • कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान सजा हुआ पंडाल
  • 40 बजे गिरीश पार्क थाना क्षेत्र के शारदा पार्क स्थित चोरबागान पंडाल के निकास द्वार पर हुआ।

Kolkata Durga Puja Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सप्तमी की शाम (17 अक्टूबर 2026) उत्तरी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ और तेज बारिश के कारण भगदड़ मचने और ढांचा टूटने से बड़ा हादसा हुआ।इस हादसे में 19 से 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है (जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं)।35-40 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान सजा हुआ पंडाल

*कोलकाता।* शारदीय नवरात्रि पर बंगाल में दुर्गा पूजा की धूम के बीच शनिवार शाम राजधानी कोलकाता से दिल दहला देने वाली खबर आई। उत्तर कोलकाता के प्रसिद्ध चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में सप्तमी की शाम भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 35 से 40 लोगों के घायल होने की खबर है। मृतकों में एक 7 साल का बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। हादसा शाम करीब 7:40 बजे गिरीश पार्क थाना क्षेत्र के शारदा पार्क स्थित चोरबागान पंडाल के निकास द्वार पर हुआ।

घटना के बाद पूरे बंगाल में मातम पसर गया है। पूजा पंडाल को प्रशासन ने बंद करा दिया है।

 दुर्घटना के समय मची अफरा तफरी

कैसे हुआ हादसा? बारिश बनी वजह

कोलकाता पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम सप्तमी पर चोरबागान पंडाल में भारी भीड़ थी। बंगाल की सबसे प्रसिद्ध पूजा पंडालों में से एक होने के कारण यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए जुटे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।

घटनास्थल और अस्पताल के वीडियो

पुलिस ने बताया कि बाहर खड़े लोग बारिश से बचने के लिए तेजी से अंदर की ओर भागे, जबकि अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे। इसी धक्का-मुक्की में कुछ लोग सड़क पर गिर पड़े और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि निकास द्वार पर जूते-चप्पल बिखरे पड़े थे और कई लोग बेहोश हो गए थे। कुछ घायलों को लोगों ने मोटरसाइकिल पर ही अस्पताल पहुंचाया।

घटना पर भाजपा के मंत्री उमेश राय ने दी जानकारी 

एक अन्य जानकारी के अनुसार पंडाल कमेटी की ओर से लाउडस्पीकर पर की गई एक गलत घोषणा और सीटी बजने से भी भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी कहा है कि आयोजकों की गलत घोषणा इस हादसे की एक बड़ी वजह हो सकती है।

60 लोगों को ले जाया गया मेडिकल कॉलेज

हादसे की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से अतिरिक्त पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (DMG) की टीम और एम्बुलेंस मौके पर भेजी गईं। सभी घायलों को तुरंत निकालकर MCH यानी कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा कुछ घायलों को NRS और RG कर मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती कराया गया है।

कोलकाता पुलिस ने बताया कि अब तक लगभग 35 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। पंडाल को पूरी तरह से खाली कराकर बंद कर दिया गया है और आसपास के इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी पहुंचे अस्पताल

CM, मुख्य सचिव अस्पताल पहुंचे, PM मोदी और अमित शाह ने जताया दुख

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री शारदवत मुखर्जी रात में ही कोलकाता मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

घटना के संबंध में सीएम शुभेंदु अधिकारी के द्वारा मीडिया को संबोधित करते हुए दी गई जानकारी

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में ही आपात बैठक की और कहा कि जरूरत पड़ी तो दूसरे अस्पतालों से भी डॉक्टरों को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह बेहद दर्दनाक घटना है। हमारी प्राथमिकता घायलों का इलाज है। पूजा कमेटियों को पुलिस के निर्देशों का पालन करना चाहिए और निकास व प्रवेश द्वारों की संख्या बढ़ानी चाहिए।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा कि कोलकाता में भगदड़ की घटना बेहद हृदयविदारक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और कहा कि वह रविवार के अपने बंगाल कार्यक्रम स्थगित कर घायलों से मिलने जाएंगे। उन्होंने प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा।

बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी हादसे पर शोक जताया। उन्होंने X पर लिखा कि वह इस घटना से बेहद स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और मां दुर्गा से उनके परिवारों को हिम्मत देने की प्रार्थना की।

राज्यपाल ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

स्थिति को नियंत्रित करती मौके पर मौजूद पुलिस 

आयोजक हिरासत में, पंडाल कमेटी ने दिया इस्तीफा

कोलकाता पुलिस ने चोरबागान पूजा कमेटी के आयोजकों और निजी सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पूजा कमेटी के सभी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। अभी हमारी प्राथमिकता लोगों को बचाने की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई भी चोरबागान की तरफ न जाए और अफवाह न फैलाए। उन्होंने कहा कि पंडाल के अंदर अभी भी राहत-बचाव कार्य जारी है और अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ बढ़ाया जा रहा है।

पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

कोलकाता पुलिस ने लालबाजार कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं – 18003455678 और 03322141310। लोग इन नंबरों पर अपने परिजनों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

सप्तमी के दिन हुई इस घटना ने दुर्गा पूजा की खुशियों को मातम में बदल दिया है। प्रशासन ने सभी पूजा पंडालों को भीड़ प्रबंधन को लेकर नए सिरे से अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े….

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें