Kanpur Hanumant Vihar Murder: सड़क पर हैवानियत की सारी हदें पार, कार की छत पर लिटाकर 1.5 KM तक घसीटा, फिर कुचलकर मार डाला - Democracy Samachar
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

सड़क पर हैवानियत की सारी हदें पार, कार की छत पर लिटाकर 1.5 KM तक घसीटा, फिर कुचलकर मार डाला

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • कानपुर के हनुमंत विहार में मंगलवार रात पुरानी रंजिश में बीरू सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दशहरा मेला देखकर घर लौ...
  • उत्तर प्रदेश में कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां पुरान...
  • हत्यारों ने पहले उसे कार से टक्कर मारकर अधमरा किया, फिर कार की छत पर पेट के बल लिटाकर उसके दोनों हाथों की उंगलियों को...

Kanpur Hanumant Vihar Murder : कानपुर के हनुमंत विहार में मंगलवार रात पुरानी रंजिश में बीरू सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे बीरू को राजवीर, मेवालाल व अन्य ने पहले कार से टक्कर मारी, फिर हाथ खिड़की में फंसाकर 1.5 किमी तक घसीटा और बाद में कार चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल बीरू की हैलेट अस्पताल में मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

 घटना के सीसीटीवी फुटेज 

Arra Road Murder : उत्तर प्रदेश में कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश के चलते दशहरे का मेला देखकर घर लौट रहे 37 वर्षीय युवक बीरू सिंह भदौरिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

हत्यारों ने पहले उसे कार से टक्कर मारकर अधमरा किया, फिर कार की छत पर पेट के बल लिटाकर उसके दोनों हाथों की उंगलियों को खिड़कियों के शीशे में फंसाकर लॉक कर दिया और करीब डेढ़ किलोमीटर तक तेज रफ्तार में कार दौड़ाते रहे। अंत में सुनसान जगह पर सड़क पर गिराकर कार से कुचलकर उसकी जान ले ली।

विज्ञापन

यह पूरी खौफनाक वारदात 2 दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मृतक वीरू सिंह की फाइल फोटो और रोती बिलखती पत्नी

कौन था मृतक बीरू सिंह ?

मृतक बीरू सिंह भदौरिया हनुमंत विहार के अर्रा गांव का रहने वाला था। वह एक फूड प्रोडक्ट कंपनी में सेल्समैन के तौर पर काम करता था। परिवार में पत्नी रीना, दो बेटियां सीवी और ईशानी, एक बेटा विराज, पिता राम शंकर सिंह और बड़ा भाई कुलदीप सिंह हैं। बीरू अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था।

पिता राम शंकर ने बताया कि कुछ दिन पहले बीरू का खाड़ेपुर नई बस्ती निवासी राजवीर और मेवालाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों आरोपी तभी से रंजिश रखे हुए थे।

मंगलवार रात कैसे हुआ कत्ल ?

मंगलवार रात बीरू हनुमंत विहार में लगे दशहरे के मेले को देखकर पैदल घर लौट रहा था। अर्रा रोड पर पहले से घात लगाए बैठे मेवालाल और राजवीर अपने तीन अन्य साथियों के साथ होंडा अमेज कार से आए। उन्होंने बीरू को रोककर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

बीरू ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने कार से उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बीरू सड़क पर गिरकर अधमरा हो गया।

इसके बाद जो हुआ उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने बीरू को उठाकर कार की छत पर पेट के बल लिटा दिया। उसके दोनों हाथों की उंगलियों को दाएं-बाएं की खिड़कियों में फंसाकर पावर विंडो से शीशे बंद कर दिए, ताकि वह छत से गिर न सके।

मृतक के घर के बाहर जमा हुए ग्रामीण व पुलिस 

छत पर जिंदगी के लिए तड़पता रहा बीरू

सड़क पर दौड़ती तेज रफ्तार कार, छत पर लेटा जिंदगी और मौत से जूझता बीरू और शीशे में फंसे उसके हाथ। आरोपी इसी हालत में कार को हनुमंत विहार की तंग गलियों में करीब 1.5 किलोमीटर तक दौड़ाते रहे। लोग दहशत में देखते रहे, लेकिन किसी की हिम्मत उन्हें रोकने की नहीं हुई।

विज्ञापन

आखिरकार राजेंद्र नगर में अश्वनी ट्रेडिंग कंपनी के पास सुनसान जगह पर उन्होंने कार रोककर बीरू को सड़क पर पटक दिया। आरोप है कि इसके बाद कार को उसके ऊपर चढ़ाकर उसे रौंद दिया और मौके से फरार हो गए।

कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे परिचित देवेंद्र सिंह चौहान ने बीरू को पहचानकर उसके परिजनों को सूचना दी। तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

शुरुआती जांच में एसीपी के द्वारा दी गई जानकारी

CCTV फुटेज बना अहम सबूत

इस पूरी वारदात के कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार की छत पर बीरू पड़ा हुआ है और कार तेज रफ्तार में जा रही है। पुलिस ने 2 दर्जन से ज्यादा कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में शुरू में हीलाहवाली की। मंगलवार रात की घटना के बावजूद बुधवार शाम तक करीब 18 घंटे तक FIR दर्ज नहीं की गई। पिता ने दो नामजद आरोपियों के नाम दिए थे, फिर भी पुलिस ने 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन

जब परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस हरकत में आई। कार मेवालाल के नाम पर रजिस्टर्ड है। लोकेशन ट्रेस करने पर कार की आखिरी लोकेशन फतेहपुर के जहानाबाद में मिली है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

शव ने बयां की क्रूरता की कहानी

परिजनों ने बताया कि बीरू के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान हैं। हाथों की उंगलियां शीशे में दबने से पिचक गई हैं। सिर और सीने पर कार के पहिए के निशान हैं। यह साफ तौर पर हत्या है, हादसा नहीं।

थाना प्रभारी ने शुरू में इसे हादसा बताने की कोशिश की और कहा कि हो सकता है चालक को पता ही न चला हो कि छत पर कोई है। इस बयान के बाद परिजन और भड़क गए और शव रखकर हंगामा किया।

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी हैं। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद पूरे हनुमंत विहार में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़े…

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें