Unnao Box Murder Case: मेरठ के नीले ड्रम के बाद बक्सा कांड का खौफ़,पत्नी ने प्रेमी संग पति को सिलबट्टे से उतारा मौत के घाट , बक्से में बंद कर हाईवे पर फेंका - Democracy Samachar
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

मेरठ के नीले ड्रम के बाद बक्सा कांड का खौफ़,पत्नी ने प्रेमी संग पति को सिलबट्टे से उतारा मौत के घाट , बक्से में बंद कर हाईवे पर फेंका

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसे ‘बक्सा कांड’ कहा जा रह...
  •  घटना व आरोपियों से संबंधित वीडियो
  • उत्तर प्रदेश में मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि उन्नाव में उससे भी खौफनाक बक्सा ...

Unnao Box Murder Case : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसे ‘बक्सा कांड’ कहा जा रहा है। एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सिलबट्टे से पति की हत्या की और शव को बक्से में भरकर हाईवे किनारे फेंक दिया। आरोपियों ने शव को गद्दे और रजाई के नीचे बक्से में बंद किया गया, जिसे बाद में लोडर के जरिए हाईवे के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से लोडर का पता लगाकर आरोपियों तक पहुंच बनाई और आरोपी महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 घटना व आरोपियों से संबंधित वीडियो

UP Box Murder : उत्तर प्रदेश में मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि उन्नाव में उससे भी खौफनाक बक्सा हत्याकांड सामने आ गया। यहां गंगाघाट कोतवाली के शुक्लागंज में एक महिला ने अपने प्रेमी और यू-ट्यूबर के साथ मिलकर अपने पति की सिलबट्टे और बांस से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कंबल में लपेटकर एक बड़े लोहे के बक्से में बंद किया और लोडर से 21 किलोमीटर दूर हाईवे की सर्विस लेन पर फेंक दिया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा के कैमरों की मदद से 12 घंटे के अंदर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

हत्या में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला ?

गंगाघाट के भातूफार्म इलाके में कंचननगर में 28 वर्षीय सोनू सविता अपनी पत्नी नेहा रावत (40) के साथ किराए के मकान में रहता था। सोनू मजदूरी करता था। नेहा का यह दूसरा विवाह था। 9 साल पहले सोनू लखनऊ के मलिहाबाद में आम के बाग की रखवाली करता था, वहीं उसकी मुलाकात नेहा से हुई थी जो उम्र में उससे 12 साल बड़ी थी। नेहा ने अपने पहले पति जगदीश और चार बेटियों को छोड़कर सोनू के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया था। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों का एक बेटा वरुण भी है।

पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से नेहा की नजदीकी उसी मकान में किराए पर रह रहे यू-ट्यूबर जितेंद्र उर्फ राहुल सिंह से बढ़ गई थी। इसी बात को लेकर सोनू और नेहा में आए दिन झगड़ा होता था। नेहा का आरोप है कि सोनू शराब और गांजे का नशा करता था और दूसरी महिला को घर लाता था, विरोध करने पर मारपीट करता था।

वरिष्ठ पुलिस अधिक पाक में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान घटना का किया खुलासा 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया कि सोमवार रात 9 बजे यू-ट्यूबर जितेंद्र सोनू के कमरे में आया और दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। जब सोनू नशे में धुत हो गया तो रात करीब 12 बजे नेहा ने सिलबट्टे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद जितेंद्र के साथ मिलकर बांस से पीटा और कंबल से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

अगले दिन मंगलवार शाम को दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। जितेंद्र ने 10 हजार रुपये देकर दो मजदूरों – तौहीद और एक नाबालिग को बुलाया। शव को कंबल में लपेटकर 4 फीट लंबे बक्से में भर दिया और ऊपर कपड़े, तकिया रख दिए।

विज्ञापन

फिर 1200 रुपये में एक लोडर बुक किया और चालक को कमरा शिफ्ट करने का बहाना बताया। दो मजदूर और नेहा उस लोडर में सवार होकर मरहला, आजाद मार्ग, गदनखेड़ा चौराहा होते हुए 21 किमी दूर सदर कोतवाली के ललऊखेड़ा गांव पहुंचे। रात करीब 8 बजे उन्नाव-लालगंज हाईवे की सर्विस लेन पर बक्से को उतारकर फरार हो गए। रात 10 बजे एक बुलडोजर रिपेयरिंग दुकानदार ने बक्सा पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी से खुला राज

सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देश पर सीओ सिटी विनी सिंह ने जांच शुरू की। ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी अनिल साहू बीघापुर टोल प्लाजा पहुंचे। टोल और गदनखेड़ा चौराहे के सीसीटीवी में रात 8:10 बजे एक लोडर बक्सा ले जाते हुए और 8:30 बजे खाली लौटते हुए दिखा।

नंबर के आधार पर लोडर चालक को पकड़ा गया, जिसने बक्सा बुक करने वाले यू-ट्यूबर जितेंद्र का नाम बताया। पुलिस ने जितेंद्र को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी उगल दी।

विज्ञापन

पुलिस ने नेहा को उसकी बेटी पल्लवी के घर ललऊखेड़ा से गिरफ्तार किया। पल्लवी ललऊखेड़ा में किराए पर रहकर दही स्थित चर्म इकाई में काम करती है। बेटी को भी मां की करतूत का पता नहीं था।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में क्या मिला ?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनू के सिर के पीछे तीन गहरे जख्म मिले हैं, कान और सीने पर भी चोट के निशान हैं। डॉक्टरों ने हेड इंजरी को मौत का कारण बताया है। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टा, बांस, लोडर और मजदूरों को दिए गए 10 हजार में से 8200 रुपये बरामद कर लिए हैं।

एसएसपी ने बताया कि नेहा, जितेंद्र, मजदूर तौहीद के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। लोडर चालक की भूमिका नहीं मिली है।

इस वारदात ने एक बार फिर साबित किया है कि अवैध संबंध और नशा किस तरह से रिश्तों को खूनी अंजाम तक पहुंचा देते हैं।

यह भी पढ़े….

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें