दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में ट्रॉली, 3 की मौत 10 झुलसे
- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अ...
- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गुलरिहा थाना क्षेत्र...
- घटना के बाद पूरे इलाके में चीखपुकार मच गई और देखते ही देखते खुशी का माहौल मातम में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ...
Gorakhpur Immersion Accident : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगी लोहे की रॉड हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इस हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 10 लोग झुलस गए।
घटनास्थल के वीडियो
Gorakhpur Latest News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गुलरिहा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आ गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते खुशी का माहौल मातम में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने सभी घायलों को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद एकत्र ग्रामीण और परिजन
कैसे हुआ हादसा ?
जानकारी के मुताबिक यह हादसा गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव, चौहान टोला के पास हुआ। गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार शाम को ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली पर प्रतिमा को रखकर विसर्जन के लिए जा रहे थे। ट्रॉली पर 13 से ज्यादा लोग सवार थे और डीजे की धुन पर जयकारे लगाते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन

ट्रॉली को सजाने के लिए उस पर एक लंबी लोहे की रॉड लगाई गई थी, जो काफी ऊंचाई तक निकली हुई थी। जब ट्रॉली रजही चौराहे के पास पहुंची तो ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से वह रॉड टकरा गई।
बताया जा रहा है कि प्रशासन ने विसर्जन जुलूस को देखते हुए पहले बिजली की आपूर्ति बंद करा दी थी। लेकिन जैसे ही ट्रॉली चौराहे पर पहुंची, अचानक बिजली आ गई। बिजली आते ही हाईटेंशन तार में करंट दौड़ गया और रॉड के जरिए पूरी ट्रॉली में फैल गया। ट्रॉली पर खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए।
घटना के बाद मृतकों के रोते बिलखते परिजन और रिश्तेदार
मौके पर मची अफरा-तफरी
करंट लगते ही ट्रॉली पर सवार लोग झुलसकर नीचे गिर पड़े। कुछ लोग ट्रॉली में ही चिपक गए। आसपास चल रहे लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने शोर मचाया और लाठी-डंडों से लोगों को ट्रॉली से अलग किया। लेकिन तब तक तीन लोगों की जान जा चुकी थी।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान गांव के ही युवकों के रूप में हुई है। वहीं घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में जिलाधिकारी दीपक मीणा के द्वारा दी गई जानकारी
प्रशासन मौके पर, जांच के आदेश
घटना की सूचना मिलते ही गुलरिहा थाने की पुलिस, एसडीएम और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। अगर बिजली बंद रहती तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। वहीं बिजली विभाग का कहना है कि शटडाउन का समय खत्म होने के बाद बिजली चालू कर दी गई थी।
घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुब के द्वारा दी गई जानकारी
मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस हादसे पर दुख जताया है और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश हैं। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की बात कही है।
विज्ञापन

हर साल होता है ऐसा हादसा
गौरतलब है कि दुर्गा पूजा और गणेश विसर्जन के दौरान हर साल हाईटेंशन लाइन से करंट लगने की घटनाएं सामने आती हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली पर ऊंची प्रतिमा और सजावट के लिए लगाई गई लोहे की रॉड अक्सर हादसे का कारण बनती है। इसके बावजूद लोग सावधानी नहीं बरतते।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विसर्जन के दौरान ऊंचे तारों से साव।धान रहें और ट्रॉली पर लोहे की ऊंची रॉड न लगाएं।