Kanpur Fazalganj Murder: तखत पर सोने को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को ईंट से मार डाला, गिरफ्तार - Democracy Samachar
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

तखत पर सोने को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को ईंट से मार डाला, गिरफ्तार

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा में दशहरा मेला देखकर लौटे दो सगे भाइयों के बीच छत पर तख्...
  • कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा मोहल्ले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां सिर्फ त...
  • सूचना पर पहुंची फजलगंज पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अप...

Kanpur Fazalganj Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा में दशहरा मेला देखकर लौटे दो सगे भाइयों के बीच छत पर तख्त (पलंग) पर सोने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। नशे की हालत में हुए इस विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।बुधवार सुबह स्वजन ने छत पर बल्लू का खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार।

घटना से संबंधित वीडियो

Kanpur Crime News : कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा मोहल्ले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां सिर्फ तखत पर सोने को लेकर हुए मामूली विवाद में बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की ईंट से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। बुधवार सुबह छत पर खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची फजलगंज पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

मेला देखकर लौटे थे दोनों भाई, नशे में थे धुत

जानकारी के मुताबिक दर्शनपुरवा निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार उर्फ बल्लू कश्यप फैब्रिकेटिंग का काम करता था। उसका बड़ा भाई सतीश उर्फ बच्ची पुताई और पेंटिंग का काम करता है। दोनों के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में पांच बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है, इसलिए दोनों भाई एक ही मकान में साथ रहते थे।

चचेरे भाई वीरेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि मंगलवार शाम दोनों भाई मोहल्ले में लगे मेले को देखने गए थे। देर रात करीब 11 बजे दोनों नशे की हालत में घर लौटे। घर में नीचे गर्मी होने के कारण दोनों छत पर सोने चले गए। छत पर एक ही तखत पड़ा हुआ था।

विज्ञापन

तखत को लेकर शुरू हुआ झगड़ा

छत पर पहुंचते ही दोनों के बीच तखत पर सोने को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों ही उस तखत पर अकेले सोना चाहते थे। नशे में होने के कारण बहस देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई।

गुस्से में आकर बड़े भाई सतीश ने वहीं पड़ी एक ईंट उठा ली और छोटे भाई बल्लू के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने और ज्यादा खून बह जाने से बल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहीं छत पर सो गया।

सुबह शव देखकर उड़े होश

बुधवार सुबह जब पड़ोसी छत पर गए तो उन्होंने बल्लू का लहूलुहान शव पड़ा देखा। शोर मचने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। फजलगंज थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आसपास के लोगों से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बड़े भाई सतीश को हिरासत में लिया। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरी वारदात कबूल कर ली।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कहा, “मैंने गुस्से में ईंट मार दी, मुझे लगा डर जाएगा, लेकिन वह मर गया।”

विज्ञापन

नशा बना रिश्ते के कत्ल की वजह

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नशा किस तरह से परिवारों को बर्बाद कर रहा है। मोहल्ले वालों ने बताया कि दोनों भाइयों में अक्सर शराब पीकर झगड़ा होता था। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि झगड़ा इस हद तक बढ़ जाएगा।

पुलिस के मुताबिक दोनों भाई रोज कमाने खाने वाले लोग थे। अगर नशा न करते तो शायद यह नौबत न आती।

घटना के संबंध में डीसीपी सेंट्रल के द्वारा दी गई जानकारी

पुलिस ने क्या कहा ?

डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तवने बताया कि आरोपी सतीश उर्फ बच्ची को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे दर्शनपुरवा मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। पांचों बहनों को जब भाई की मौत की खबर मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े….

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें