ब्लड प्रेशर की नकली दवा का अंतरराज्यीय रैकेट पकड़ा गया, 3 आरोपी गिरफ्तार

- इंसान के दैनिक जीवन में उपयोग होने बाली रक्तचाप की नकली दवा बनाने और बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ ...
- अंकलेश्वर की एक दवा कंपनी ने आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि उसकी बनाई गई दवा ‘निकार्डिया रिटार्ड 10’ ( 10 ...
- अहमदाबाद से लखनऊ और जयपुर तक जुड़े तार
GUJARAT (AHAMDABAD): अहमदाबाद में ब्लड प्रेशर की नकली दवा का अंतरराज्यीय रैकेट पकड़ा गया, क्राइम ब्रांच और एफडीसीए ने 3 आरोपी किये गिरफ्तार
AHAMDABAD : इंसान के दैनिक जीवन में उपयोग होने बाली रक्तचाप की नकली दवा बनाने और बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। शहर अपराध शाखा (CITY CRIME BRANCH) और खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (FDCA) की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
अंकलेश्वर की एक दवा कंपनी ने FDCA आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि उसकी बनाई गई दवा ‘निकार्डिया रिटार्ड 10’ (Nifedipine Sustained Release Tablets IP 10 mg) की नकली गोलियां बाजार में बिक रही हैं। शिकायत के बाद अपराध शाखा और FDCA ने अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू की।
अहमदाबाद से लखनऊ और जयपुर तक जुड़े तार
जांच के दौरान अधिकारियों ने नकली दवाओं की सप्लाई चेन को ट्रेस किया तो पता चला कि ये दवाएं अहमदाबाद और गुजरात के कई मेडिकल स्टोरों तक पहुंचाई गई थीं।
जांच में सामने आया कि अहमदाबाद के पालडी इलाके में स्थित पार्श्व मेडिकल एजेंसी‘ के जरिए इस नकली दवा की सप्लाई की जा रही थी। पार्श्व मेडिकल एजेंसी ने यह दवा लखनऊ की सेना मेडिकल’ से मंगवाई थी। इस रैकेट के तार राजस्थान के जयपुर तक भी जुड़े हुए मिले हैं।
तीन आरोपी गिरफ्तार, और गिरफ्तारियां संभव
पुलिस ने इस मामले में अहमदाबाद निवासी दशिल सांघवी (39) और लखनऊ निवासी देवेंद्र यादव (39) व उमंग रस्तोगी (34) को गिरफ्तार किया है।
अहमदाबाद के डिटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क है, इसलिए आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।