ओडिशा(भुवनेश्वर): बंगाल की खाड़ी में पनामा का मालवाहक जहाज डूबा, भारतीय नौसेना और तट रक्षक बल क्रू की तलाश में जुटा
- भारत के समुद्रीय जल क्षेत्र में शनिवार, 22 अगस्त 2026 को ओडिशा के पारादीप तट से लगभग 240 समुद्री मील (नॉटिकल मील) दूर...
- 23 अगस्त को ओडिशा के (भुवनेश्वर) पारादीप तट से करीब 230 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा का झंडा लगे मालवाहक ...
- भारतीय नौ सेना और तट रक्षक बल के साझा अभियान में क्रू के दो सदस्यों को एक सफ़ल रेस्क्यू ऑपरेशन में शनिवार को सुरक्षित...
INDIA (ODISHA) : बंगाल की खाड़ी में पनामा का झंडा लगा एमवी ओशन विनर मालवाहक जहाज डूबा,22 क्रू मेंबर लापता,भारतीय नौसेना तलाश में जुटी

भारत के समुद्रीय जल क्षेत्र में शनिवार, 22 अगस्त 2026 को ओडिशा के पारादीप तट से लगभग 240 समुद्री मील (नॉटिकल मील) दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज ‘एमवी ओशन विनर’ (MV Ocean Winner) डूब गया। जहाज पर क्रू के कुल 24 सदस्य सवार थे। जिसमें अब तक दो लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। बाकी सदस्यों की तलाश भारतीय सेना कर रही है।
23 अगस्त को ओडिशा के (भुवनेश्वर) पारादीप तट से करीब 230 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा का झंडा लगे मालवाहक जहाज पर चालक दल के 24 सदस्य सवार थे। यह जहाज शनिवार को बंगाल की खाड़ी में डूब गया । जिसके बाद भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना की पूर्वी कमान ने लापता 22 सदस्यों की तलाश और बचाव अभियान तेज कर दिया है। आला अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, ‘MV OCEAN WINNER’ नाम के मालवाहक जहाज पर 20 चीनी, 3 म्यांमार और एक बांग्लादेशी नागरिक सवार था।
भारतीय नौ सेना और तट रक्षक बल के साझा अभियान में क्रू के दो सदस्यों को एक सफ़ल रेस्क्यू ऑपरेशन में शनिवार को सुरक्षित बचा लिया गया था।
वहीं भारतीय तटरक्षक बल के एक प्रवक्ता के अनुसार “समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) ” ने आसपास मौजूद ‘एमटी एएसोपोस’ नामक एक मालवाहक जहाज का मार्ग बदलकर उसे “लापता जहाज अथवा जीवनरक्षक नौकाओं की खोज करने और उनको मदद पहुंचाने के लिए भेजा था और इस जहाज ने शनिवार की देर रात लगभग 8 बजे दो जीवनरक्षक नौकाओं से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।” वहीं भारतीय तटरक्षक बल ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि बाकी सदस्यों की खोज के लिए समुद्र में 3 जहाजों को तैनात किया गया है।
नौसेना की पूर्वी कमान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि निगरानी गश्त पर निकले ‘पी 8 आई’ विमान को श्री विजय पुरम में एमआरसीसी के समन्वय से खोज एवं बचाव अभियान के लिए तत्काल फिर से तैनात किया गया है।