Dear Husband Movie Release: कानपुर के रोहित राजावत की फिल्म ‘डियर हसबैंड’ 2 अक्टूबर को यूपी में होगी रिलीज - Democracysamachar.com
Uncategorized ⏱️ 2 मिनट पढ़ाई

कानपुर के रोहित राजावत की फिल्म ‘डियर हसबैंड’ 2 अक्टूबर को यूपी में होगी रिलीज

Author
democracysamachar@gmail.com ✔
📌 मुख्य बिंदु (Highlights)
  • ‘डियर हसबैंड’ 2 अक्टूबर को यूपी में होगी रिलीज, पति-पत्नी के रिश्तों की सच्चाई पर है फिल्म
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक नई फिल्म की कहानी शुरू हो रही है, जो बड़े पर्दे पर पति-पत्नी के रिश्ते की कड़वी सच्चाई औ...
  • सोमवार को फिल्म की पूरी टीम कानपुर पहुंची और एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया। इस दौरान फिल...

Dear Husband Movie Release: कानपुर के लाल ने बिना गॉडफादर बनाया कमाल: ‘डियर हसबैंड’ 2 अक्टूबर को यूपी में होगी रिलीज, पति-पत्नी के रिश्तों की सच्चाई पर है फिल्म

 प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फिल्म की पूरी टीम का वीडियो

Dear Husband Movie Release: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक नई फिल्म की कहानी शुरू हो रही है, जो बड़े पर्दे पर पति-पत्नी के रिश्ते की कड़वी सच्चाई और बदलते समाज की सोच को दिखाएगी। फिल्म का नाम है ‘डियर हसबैंड’। इस फिल्म के निर्माता कोई और नहीं बल्कि कानपुर के कल्याणपुर के रहने वाले रोहित राजावत हैं।

सोमवार को फिल्म की पूरी टीम कानपुर पहुंची और एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया। इस दौरान फिल्म के निर्देशक धर्मेंद्र कुमार, अभिनेता बिश्वजीत मैती और अभिनेत्री पूर्णिमा शर्मा मौजूद रहीं। टीम ने बताया कि यह फिल्म 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी बड़े सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यूपी के बाद इसे महाराष्ट्र और बिहार में भी रिलीज किया जाएगा।

क्या है फिल्म की कहानी ?

फिल्म ‘डियर हसबैंड’ सिर्फ एक मनोरंजन नहीं बल्कि समाज पर एक कटाक्ष है। आजकल जिस तरह पति-पत्नी के बीच रिश्तों में कड़वाहट, साजिश और अपराध की खबरें सामने आ रही हैं, फिल्म उसी को बड़े पर्दे पर दिखाती है।

निर्माता रोहित राजावत ने बताया, “फिल्म का मकसद किसी को बदनाम करना नहीं है। हम पति-पत्नी के रिश्ते में आ रही दरार और उस सोच को दिखाना चाहते हैं, जिसके कारण पति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं होती हैं। हम चाहते हैं कि लोग फिल्म देखें और सोचें।”

यह फिल्म कॉमेडी, ड्रामा और थ्रिलर का कॉम्बिनेशन है। कहानी के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि कैसे छोटी-छोटी गलतफहमियां बड़े अपराध में बदल जाती हैं।

कानपुर और यूपी से गहरा नाता

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से यूपी से जुड़ी हुई है। निर्माता रोहित राजावत कानपुर के कल्याणपुर से हैं, इसलिए उन्होंने फिल्म की कहानी और शूटिंग को यूपी में ही रखा।

फिल्म की शूटिंग गोंडा जिले के मनकापुर और टिकरी के जंगलों में की गई है। फिल्म के अधिकतर कलाकार और तकनीशियन भी उत्तर प्रदेश से ही हैं। रोहित ने कहा कि यूपी में अब फिल्म शूटिंग के लिए बहुत अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं और सरकार भी मदद कर रही है। इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म को सबसे पहले अपने प्रदेश में रिलीज करने का फैसला किया है।

 फिल्म के अभिनेता के द्वारा कहानी बताते हुए वीडियो

12 साल का संघर्ष, क्राइम पेट्रोल से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर

रोहित राजावत का फिल्मी सफर आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि उन्होंने इंडस्ट्री में 12 साल तक काम किया है। वह ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘सीआईडी’ जैसे बड़े टीवी शोज में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एंड टीवी, जी टीवी और सोनी टीवी के लिए भी काम किया है।

2022 में उन्होंने वेब सीरीज ‘निशाचर’ बनाई थी। उसके बाद पिछले 3 साल से वह ‘डियर हसबैंड’ पर काम कर रहे थे। अब जाकर उनकी यह फिल्म पूरी हुई है और रिलीज के लिए तैयार है।

रोहित ने कहा, “मुंबई में बिना किसी गॉडफादर के फिल्म बनाना बहुत मुश्किल है। मैं एक छोटे शहर से गया था, मेरे पास कोई बड़ा नाम नहीं था। लेकिन मेरी टीम ने मेहनत की और हम कम बजट में भी एक अच्छी फिल्म बनाने में सफल रहे।” उनका दावा है कि यह बॉलीवुड की सबसे कम बजट में बनी फिल्मों में से एक है।

अभिनेत्री पूर्णिमा शर्मा बोलीं – कंटेंट ही है असली हीरो

फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूर्णिमा शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किए। पूर्णिमा इससे पहले आयुष्मान खुराना के साथ ‘गुलाबो सिताबो’, ‘सिया’, ‘किलर अरेंज मैरिज’ और हाल ही में रिलीज हुई ‘भूल चूक माफ’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग 2 साल पहले ही पूरी हो गई थी, लेकिन इसे और बेहतर बनाने में समय लगा। उन्होंने कहा, “आज दर्शक स्टार नहीं, कहानी देखता है। 12th Fail और Laapataa Ladies जैसी फिल्मों ने साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट अच्छा हो तो कम बजट की फिल्म भी हिट हो सकती है। हमारी फिल्म का हीरो भी इसका कंटेंट ही है।”

नए फिल्म मेकर्स के लिए प्रेरणा

फिल्म की टीम ने कहा कि यह फिल्म उन सभी नए लोगों के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों से आते हैं और फिल्म बनाना चाहते हैं। रोहित ने कहा कि अगर आपके पास अच्छा आइडिया और जुनून है तो आप कम बजट में भी फिल्म बना सकते हैं।

फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हो रही है। टीम को उम्मीद है कि कानपुर और यूपी के लोग इस फिल्म को पसंद करेंगे और अपना प्यार देंगे।

इस खबर को पढ़े….

यह भी पढ़े…

खबर शेयर करें:
ताज़ा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें